न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करतारपुर साहिब पाकिस्तान में है, इसकी जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी : पीएम मोदी

पंजाब के होशियारपुर में पीएम मोदी ने शुक्रवार को सिखों के प्रमुख तीर्थस्थल करतारपुर साहिब के बंटवारे के समय पाकिस्तान में जाने को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 May 2019 9:06:50

करतारपुर साहिब पाकिस्तान में है, इसकी जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी : पीएम मोदी

पंजाब के होशियारपुर में पीएम मोदी ने शुक्रवार को सिखों के प्रमुख तीर्थस्थल करतारपुर साहिब के बंटवारे के समय पाकिस्तान में जाने को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा आज करतारपुर साहिब पाकिस्तान में है इसकी जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी है। आज उनकी ऐतिहासिक गलती के कारण करतारपुर साहिब पाकिस्तान में है। बता दें कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक ने करतारपुर में ही अपने अंतिम दिन बिताये थे। पीएम मोदी ने कहा, ‘‘बंटवारे के समय कुछ ही किलोमीटर दूर हमारा करतारपुर साहिब हमसे छीन लिया गया। कांग्रेस की इस ऐतिहासिक बड़ी गलती के चलते पाकिस्तान को हमारी भावनाओं से खेलने का मौका मिल गया।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘शर्मनाक यह है कि जब हम करतारपुर साहिब गलियारे के लिए एक हल लेकर आये तो कांग्रेस के दरबारियों ने पाकिस्तान की प्रशंसा करनी शुरू कर दी। कांग्रेस की इस राजनीति ने पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को बढ़ावा दिया।’’ पीएम मोदी का इशारा पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ था जिन्होंने पाक प्रधानमंत्री इमरान खान की उस गलियारे को लेकर प्रशंसा की थी।

पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच जल बंटवारे को लेकर कांग्रेस को एक और ‘‘पाप’’ करने का दोषी ठहराया। उन्होंने कहा, 'पंजाब और अन्य क्षेत्रों को पानी के हमारे उस हिस्से की जरूरत है जो पाकिस्तान में बह रहा है।' वह परोक्ष रूप से सिंधु जल संधि के तहत भारत के हिस्से का बिना इस्तेमाल किये पानी की ओर इशारा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 70 साल हो गया, यहां मेरा किसान पानी के बिना परेशान है। कांग्रेस ने 70 साल इस पानी को नहीं रोका। इनको समझ थी, लेकिन इनको लगा कि पानी रोक देंगे तो वोट बैंक नाराज हो जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस को अपने वोट बैंक की चिंता थी, लेकिन किसानों की चिंता नहीं है। हमने एक-एक बूंद को रोकने का फैसला किया है। एक बूंद पानी भी जिस पर हिंदुस्तान का हक है उसे पाकिस्तान नहीं जाने दूंगा। मोदी ने पंजाब में बीजेपी शिरोमणि अकाली दल गठबंधन को ‘दिलों का बंधन’ बताया। बता दें कि पंजाब में एक ही साथ 19 मई को 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत