न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदी ने बताए गठबंधन के पंजे के 5 खतरे, राहुल-माया-अखिलेश पर जमकर बरसे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में शनिवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि गठबंधन के बहाने सपा-कांग्रेस ने मायावती का फायदा उठाया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 May 2019 1:47:24

मोदी ने बताए गठबंधन के पंजे के 5 खतरे, राहुल-माया-अखिलेश पर जमकर बरसे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में शनिवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि गठबंधन के बहाने सपा-कांग्रेस ने मायावती का फायदा उठाया है। दोनों ही पार्टियों ने बसपा के साथ बड़ा खेल खेला है। पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर बसपा सुप्रीमो मायावती का फायदा उठाने का आरोप लगाया है। पीएम मोदी ने कहा यह साफ़ हो चुका है समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के बहाने बहन मायावती का तो फायदा उठा लिया, लेकिन अब बहन जी (मायावती) को समझ आ गया है कि सपा और कांग्रेस ने बहुत बड़ा खेल खेला है। अब बहन जी खुले आम कांग्रेस और नामदार की आलोचना करती हैं। मोदी ने कहा, "कल तक कांग्रेस के नामदार कहते थे कि वो मोदी के प्रभाव से डरते हैं। अब वो कहने लगे हैं कि मोदी से तब तक नहीं जीत सकते, जब तक मोदी की मेहनत और मोदी की देशभक्ति पर दाग न लग जाए।" पीएम मोदी ने आगे कहा, "ये मोदी 5 दशक तक बिना रुके बिना थके, सिर्फ भारत माता के लिए जिया है और भारत माता के लिए तपस्या की है।" उन्होंने कहा, "न मैं गिरा और न मेरी उम्मीदों के मीनार गिरे पर कुछ लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे। नामदार कान खोलकर सुन लो, ये मोदी सोने की चम्मच लेकर और राज परिवार में पैदा नहीं हुआ है। ये मोदी भारत मां की धूल फांककर बड़ा हुआ है।" उन्होंने कहा, ''कांग्रेस के नामदार किसानों की ज़मीन पर ट्रस्ट के नाम पर कब्जा करते हैं और फिर उसको हड़प लेते हैं। किसानों से जमीन लेते हैं फैक्ट्री के नाम पर और उस पर अपने लिए नोटों की खेती करते हैं। यहां अमेठी में तो यही हुआ था ना।''

पीएम मोदी ने कहा, "4 चरणों के मतदान के बाद उत्तर प्रदेश के लोगों ने तय कर दिया है कि नतीजे क्या आने वाले हैं। अब पांचवे चरण से पहले अगर ये महामिलावटी लोग आपका ये उत्साह देख लेंगे तो शायद मैदान ही छोड़ देंगे।"

उन्होंने कहा, "यूपी के लोगों ने जिस तरह ठान लिया है कि विकास के आगे उन्हें कुछ भी मंजूर नहीं है। इन महामिलावटी लोगों को समझ ही नहीं आ रहा है कि अब बचा हुआ चुनाव बचाने के लिए कौन सा खेल खेला जाए।"

महामिलावट के पंजे के 5 भयानक खतरे - मोदी

इस दौरान पीएम मोदी ने यह भी कहा कि महामिलावट के इस पंजे के 5 भयानक खतरे हैं। उन्होंने कहा कि पहला खतरा भ्रष्टाचार, दूसरा खतरा अस्थिरता, तीसरा खतरा जातिवाद, चौथा खतरा वंशवाद, और पांचवा खतरा कुशासन है।

पीएम मोदी ने कहा, ''21वें सदी में देश जिस पड़ाव पर है, दुनिया में जिस तरह के बदलाव हो रहे हैं, उसमें भारत का मजबूत होना जरूरी है। वरना महामिलावट वालों का इतिहास जिस तरह देश की सुरक्षा से खिलवाड़ का रहा है, ये लोग देश के भविष्य को भी बर्बाद करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे।''

उन्होंने कहा, ''हमने आतंकवाद को सीमा के एक बहुत छोटे हिस्से तक समेट दिया है। ऐसा इसलिए हो पा रहा है, क्योंकि हम आतंक पर देश के भीतर और सीमापार दोनों जगह सीधा प्रहार कर रहे हैं। वोट के लिए हम किसी आतंकी की जात, पंथ नहीं देख रहे।''

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी