न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल प्रदेश के मंडी में PM नरेंद्र मोदी, कहा - चाहे देश की सुरक्षा हो या फिर हमारे जवानों का सम्मान, चौकन्ना है आपका चौकीदार

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 May 2019 6:49:04

हिमाचल प्रदेश के मंडी में PM नरेंद्र मोदी, कहा - चाहे देश की सुरक्षा हो या फिर हमारे जवानों का सम्मान, चौकन्ना है आपका चौकीदार

लोकसभा चुनाव के छठवें चरण का प्रचार थमने के बाद अब 12 मई को वोटिंग होनी है और इसके बाद 19 मई को आखिरी चरण का मतदान होगा। इस बीच हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा 'आपको पता होना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी और ये 'महामिलावटी' लोगों को किस तरह की राजनीति में लिप्त हैं। उनका कहना है कि अलगाववादियों के साथ बातचीत होनी चाहिए, राजद्रोह कानून को खत्म किया जाना चाहिए, सैनिकों को विशेष अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ' सेना में जाने वालों का ऐसा अपमान करने वालों को कांग्रेस सम्मान देती है, उन्हें मुख्यमंत्री बनाती है। यही कांग्रेस और उसके महामिलावटी साथी हैं, जो देश के सेना अध्यक्ष को गली का गुंडा कहते हैं, वायुसेना के अध्यक्ष को झूठा कहते हैं।'

पीएम ने कहा, 'सेना के वीर जवानों के अपमान की आदत कांग्रेस को हमेशा से रही है। लेकिन चाहे देश की सुरक्षा हो या फिर हमारे जवानों का सम्मान, आपका ये चौकीदार चौकन्ना है।'

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा आज वे लोग कानून के घेरे में हैं और अगले पांच साल में जेल के अंदर होंगे। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अपने पापों के लिए कहती है जो 'हुआ तो हुआ'। लोगों के जीवन के प्रति कांग्रेस कितनी असंवेदनशील है इसका अंदाजा इसी बात से लगता है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मैं उनको याद दिलाने आया हूं कि कांग्रेस के नामदारों के कारण जो पाप 1984 में हुआ, उसका न्याय देने का काम हमारी सरकार कर रही है। पहली बार सिख दंगों में न्याय हुआ है, दोषियों को उम्रकैद और फांसी की सजा हो रही है।'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया जो कहते हैं कि सेना में वो जाते हैं जिनका पेट नहीं भरता है। पीएम ने कहा कि यह वीर जवानों का अपमान है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत