न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SP-BSP-RLD महागठबंधन पर PM मोदी का हमला - जो गांव के गुंडों को सही नहीं कर पाए, आतंकवादियों से कैसे निपटेंगे

पीएम मोदी ने एसपी और बीएसपी की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये गांव के गुंडों को तो सही नहीं कर पाईं आतंकवादियों से कैसे निपटेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Apr 2019 5:07:51

SP-BSP-RLD महागठबंधन पर PM मोदी का हमला - जो गांव के गुंडों को सही नहीं कर पाए, आतंकवादियों से कैसे निपटेंगे

लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के समर्थन में रैली करने यूपी के सीतापुर में पहुंचे पीएम मोदी ने एसपी-बीएसपी-आरएलडी महागठबंधन और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा जात-पात का जो खेल इन्होंने रचा था, वह अब इन पर ही भारी पड़ रहा है। यही नहीं पीएम मोदी ने एसपी और बीएसपी की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये गांव के गुंडों को तो सही नहीं कर पाईं आतंकवादियों से कैसे निपटेंगे। पीएम मोदी ने कहा, 'देश का जो मन है वो इसी से पता चल रहा है कि विपक्ष के नेताओं के चेहरे लटक गए हैं। बुआ-बबुआ की सरकारें गांव के गुंडे को ठीक नहीं कर पाई, ये आतंकवाद क्या ठीक कर पाएंगी?' वहीं कांग्रेस के लिए पीएम ने कहा, 'कांग्रेस जम्मू-कश्मीर से सेना को हटाना चाहती है, वह देशद्रोह को भी हटाना चाहती है, क्या ऐसी मानसिकता के लोग आतंकवाद-नक्सलवाद हटा सकते हैं।'

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'जो कांग्रेस की सरकार 10 साल देश में चली वो कैसा भारत हमें सौंप के गई थी, जरा याद कीजिए। लाखों करोड़ के घोटाले, करप्शन के कारण दुनियाभर में बदनामी, साढ़े 4 फीसदी विकास की दर, मंहगाई, किसान परेशान, गरीबी भूख और आधे से अधिक आबादी खुले में शौच करने को मजबूर थी। बम धमाकों का बोलबाला था। देशभर में लाखों घुसपैठिए आते रहते थे।' पीएम मोदी ने कहा, 'कुछ महीने पहले अंतरिक्ष में गोली की रफ्तार से घूम रहे सैटेलाइट को जमीन से मिसाइल गई उसको 3 मिनट में गिरा दिया, ऐसी तकनीक वाला भारत दुनिया का चौथा देश बना है।'

पीएम मोदी ने रैली में कहा, 'आज ऐसे समय मैं सीतापुर आया हूं, जब चुनाव निर्णायक दौर में पहुंच चुका है।' उन्होंने कहा, 'यूपी में एसपी-बीएसपी के साथ कभी कांग्रेस को नहीं देखा, न ही महाराष्ट्र में राहुल गांधी और शरद पवार को साथ में देखा, ये लोग एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते हैं।'

पीएम मोदी ने रैली से नारा लगवाया, 'गांव-गांव है चौकीदार, शहर-शहर है चौकीदार, घर-घर में चौकीदार, बच्चे-बूढ़े चौकीदार, पूरा हिंदुस्तान चौकीदार।' उन्होंने कहा, 'जब आप कमल का बटन दबाएंगे तो यह आतंकवादियों की नींद खराब कर देगी, आप जब कमल का बटन दबाएंगे तो भ्रष्टाचारी कांपने लग जाएंगे, दुनिया में जय-जयकार बढ़ जाएगा। जब आप कमल को वोट देंगे आपका हर एक-एक वोट सीधा-सीधा मोदी के खाते में जाएगा।'

पीएम मोदी ने कहा, 'सबको बिजली, सबको गैस, सबको शौचालय और 2022 तक हर गरीब को अपना पक्का घर मिले, इसके लिए हम जुटे हैं। इतना ही नहीं, बीते पांच वर्षों में सड़क और रेलवे के जो काम हुए हैं, उन्हें और तेज किया जाएगा।' पीएम मोदी ने कहा, 'जनता हिसाब की पक्की है, बहीखाता जब भी लिखा जाता है, तो आगे और पीछे सबका हिसाब होता है।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत