न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा चुनाव 2019: PM मोदी वाराणसी में आज दाखिल करेंगे नामांकन, साथ में होगा पूरा एनडीए

नामांकन से पहले मोदी आज सुबह 9:30 बजे 'कार्यकर्ता बैठक' में काशी बीजेपी के बूथ अध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Apr 2019 7:56:13

लोकसभा चुनाव 2019: PM मोदी वाराणसी में आज दाखिल करेंगे नामांकन, साथ में होगा पूरा एनडीए

पीएम मोदी शुक्रवार को वाराणसी से नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। इस सीट से वह दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन से पहले मोदी आज सुबह 9:30 बजे 'कार्यकर्ता बैठक' में काशी बीजेपी के बूथ अध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के नामांकन को यादगार बनाने के लिए बीजेपी नेताओं ने एनडीए के घटक दलों को भी आमंत्रित किया है। इस कार्यक्रम के बाद करीब सुबह 11 बजे कालभैरव के दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद पीएम सुबह 11:30 बजे कचहरी में वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। शुक्रवार को पीएम मोदी के नामांकन के दौरान एनडीए के कई दिग्गजों का जमावड़ा होगा। मोदी के नामांकन की खास बात यह है कि पहली बार बिहार के सीएम नीतीश कुमार पीएम मोदी के नामांकन के दौरान उपस्थित रहेंगे। नीतीश कुमार पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी की पीएम पद की उम्मीदवारी से नाराज हो कर एनडीए से अलग हो गए थे। नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी में चुनाव प्रचार भी किया था, लेकिन नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू एक बार फिर से एनडीए में शामिल हो गई। नीतीश इससे पहले मोदी के किसी भी चुनाव के वक्त नामांकन में शामिल नहीं हुए थे।

lok sabha election 2019,pm narendra modi,varanasi,bjp,narendra modi in varanasi,amit shah,arun jaitley,nitish kumar,news,news in hindi

मौजूद रहेंगे NDA के कई दिग्गज

पीएम मोदी के नामांकन में नीतीश कुमार के अलावा कार्यक्रम में अकाली दल से प्रकाश सिंह बादल, बिहार के सीएम और जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, केन्द्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में AIADMK, अपना दल और उत्तर-पूर्व के विकास के प्रति समर्पित संगठन NEDA के सहयोगी दलों के नेता भी उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री के नामांकन की कमान बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने संभाली है। अमित शाह ने बताया कि नामांकन के दौरान पूरा एनडीए काशी में रहेगा।

एनडीए नेताओं के अलावा बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और बीजेपी के कई बड़े नेताओं का भी पीएम मोदी के नामांकन में शामिल होने का कार्यक्रम है। पीएम मोदी का वारणसी दौरे का आज आखिरी दिन है।

ऐसा रहेगा पीएम मोदी का कार्यक्रम

8:00 AM -- मोदी कार्यकर्ता सम्मेलन में बूथ स्तर के कार्यकर्ता और उसके ऊपर के पदाधिकारियो को होटल डी पेरिस में संबोधित करेंगे।
11:00 AM बजे पीएम मोदी काशी के कोतवाल काल भैरव मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे।
11:15 AM बजे पीएम मोदी काल भैरव मंदिर से नामांकन स्थल के लिए रवाना होंगे।
11:30 AM बजे पीएम नामांकन दाखिल करेंगे।
12:30 PM होटल ताज में बीजेपी की पीसी का कार्यक्रम।

गुरुवार को पीएम मोदी ने रोड शो के जरिए अपनी पूरी ताकत दिखाई। ‘गंगा आरती’ के बाद जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बीते पांच साल उनकी सरकार के ईमानदार प्रयासों के थे और अगला पांच साल इसके नतीजों का होगा। उन्होंने कहा, नया भारत आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देता है।

पुलवामा आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद किए गए बालाकोट एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने पुलवामा में हमारे 40 जवानों को शहीद किया, हमने उनके इलाके में 42 आतंकवादियों को मार गिराया।’’ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के काम करने का यही तरीका है। मोदी ने कहा कि विश्व अब आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का समर्थन कर रहा है। मोदी ने हाल में श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों का उल्लेख करते हुए कहा कि ईस्टर पर प्रार्थना कर रहे बेकसूर लोगों ने घटना में अपनी जानें गंवायी।

मोदी ने कहा कि वह दावा नहीं करेंगे कि उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के लिये जो कुछ भी सोचा था, उसे बीते पांच साल में पूरा कर चुके हैं। लेकिन विकास की गति और स्थिति सही दिशा में है। उन्होंने कहा कि वह अपनी सरकार के पांच साल के काम के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो ‘‘70 साल’’ सत्ता में रहे लेकिन उसका लेखा-जोखा देने को तैयार नहीं हैं।

गुरुवार को जो सबसे बड़ी चीज साफ हुई वो ये कि नरेंद्र मोदी से बनारस की जनता मंत्रमुग्ध है। वाराणसी में पिछले पांच साल में पीएम मोदी का यह तीसरा रोड शो था। मोदी ने वाराणसी में पहली बार 2014 में, जब वे प्रधानमंत्री पद के दावेदार थे तब रोड शो किया था। इसके बाद साल 2017 में यूपी विधानसभा के चुनाव के वक्त उन्होंने रोड शो किया और बीते गुरुवार को एक बार फिर से पिछले दो चुनावों के नतीजों को दोहराने के लिए रोड शो किया।

बता दें कि पीएम मोदी के रोड शो ने गुरुवार को काशी को रुकने के लिए मजबूर कर दिया था। गुरुवार शाम को काशी में जनसैलाब उमड़ पड़ा। नामांकन दाखिल करने से पहले गुरुवार का रोड शो यादगार बन गया। पीएम मोदी ने लंका में बीएचयू सिंहद्वार से पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरुआत की। लगभग पांच घंटे के मेगा रोड शो के बाद मोदी ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती भी की। अब शुक्रवार को एक बार फिर से मोदी का वारणसी में शो शुरू हो जाएगा। नामांकन दाखिल करने से पहले मोदी कालभैरव की पूजा-अर्चना करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल