न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिग्विजय के वोट न डालने पर मोदी ने कसा तंज - दिग्गी राजा इतना क्यों डर गए, आप तो जाकिर नाइक से भी नहीं डरते

मोदी ने भोपाल के कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के वोट नहीं डालने पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का अहंकार कल भोपाल में दिखा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 May 2019 1:27:33

दिग्विजय के वोट न डालने पर मोदी ने कसा तंज - दिग्गी राजा इतना क्यों डर गए, आप तो जाकिर नाइक से भी नहीं डरते

मध्यप्रदेश के रतलाम में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मोदी ने भोपाल के कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के वोट नहीं डालने पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का अहंकार कल भोपाल में दिखा। देश के लाखों लोग वोट डाल रहे थे, राष्ट्रपति भी गए थे। लेकिन दिग्गी राजा को लोकतंत्र की चिंता ही नहीं है। कल रो रहे थे और इसलिए वोट डालने की जरूरत भी नहीं समझी। दिग्गी राजा हो सकता है कि आपको वहां का उम्मीदवार पसंद न हो, घर का कोई झगड़ा हो, लेकिन जाते तो सही। दिग्गी राजा इतना क्यों डर गए। आप तो जाकिर नाइक से भी नहीं डरते हो फिर आपको अपने ही क्षेत्र के लोगों से डर क्यों लगा। युवाओं को आपने क्या संदेश दिया?

पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस को भारत माता की जय से दिक्कत है। उन्हें मुझे गाली देने में खुशी होती है लेकिन भारत माता की जय नहीं बोल सकते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के महामिलावटी 1984 के दंगे, भागवा आतंकवाद और घोटालों पर निर्लज्जता से कहते हैं कि हुआ तो हुआ। यह कांग्रेस का अहंकार है। लेकिन मैं कहता हूं कि गरीबों के साथ भद्दा मजाक अब बहुत हुआ।

lok sabha election 2019,pm narendra modi,madhya pradesh,digvijay singh,bhopal,news,news in hindi

मोदी ने कहा, ‘‘रतलाम महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की भूमि है। उनके संस्कार हैं कि हम मां भारती के वंदन से अपना काम शुरू करते हैं, लेकिन कांग्रेस को भारत माता की जय बोलने में दिक्कत होती है। सिर्फ मुझे गाली देने में ही उन्हें खुशी होती है। देश गालियों से चलेगा कि राष्ट्रभक्ति से। नामदार भाषण की शुरुआत ही गालियों से करते हैं। नामदार लोग युद्धपोत का इस्तेमाल परिवार की पिकनिक के लिए करते हैं। फिर वे निर्लज्जता से कहते हैं कि हुआ तो हुआ।’’

पीएम मोदी ने सैम पित्रोदा के बयान का फिर जिक्र किया, जिसमें 1984 के सिख दंगों को के विषय में पित्रोदा ने कहा था कि 'हुआ तो हुआ'। कांग्रेस पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'इनके राज में हमारे वीर सपूतों को बुलेटप्रूफ जैकेट तक नहीं मिल पाती थी। आतंकी और नक्सली हमलों में हमारे वीर साथी अपनी जान गंवा देते थे। ये लोग कहते थे- हुआ तो हुआ। ऐसे मुश्किल सवालों का इनके पास एक ही जवाब होता है- हुआ तो हुआ। इसी तरह भोपाल में जो गैस कांड हुआ, जिसका खामियाजा आज भी लोग भुगत रहे हैं, उस बारे में बात की जाए, तो इनका अंदाज यही रहता है- हुआ तो हुआ। कॉमनवेल्थ घोटाला करके इन्होंने देश की प्रतिष्ठा दांव पर लगा दी, लेकिन जवाब है – हुआ तो हुआ।' पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नामदारों की सरकार की गलत नीतियों के कारण देशभर में आए दिन बम धमाके होते थे। बम फोड़ने वालों के तार सीमापार पाकिस्तान तक जाते थे। लेकिन कांग्रेस ने क्या किया? वो कहती रही, 'हुआ तो हुआ'।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत