न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजीव गांधी ने ‘निजी टैक्सी’ की तरह INS विराट का किया इस्तेमाल: PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी के आरोपों के बाद उनकी पार्टी बीजेपी ने तस्वीर जारी कर पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) तक पर युद्धपोत को छुट्टियों में इस्तेमाल करने का दावा किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 May 2019 8:00:54

राजीव गांधी ने ‘निजी टैक्सी’ की तरह INS विराट का किया इस्तेमाल: PM मोदी

बुधवार को दिल्ली में राम लीला मैदान में एक बड़ी जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) पर एक और सनसनीखेज आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कहा जब राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) प्रधानमंत्री थे तो गांधी परिवार युद्धपोत आईएनएस विराट (INS Virat) का उपयोग ‘‘निजी टैक्सी’’ के रूप में करता था। प्रधानमंत्री मोदी के आरोपों के बाद उनकी पार्टी बीजेपी ने तस्वीर जारी कर पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) तक पर युद्धपोत को छुट्टियों में इस्तेमाल करने का दावा किया। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि राजीव गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार और नौसेना ने उनके परिवार और ससुराल पक्ष की मेजबानी की और उनकी सेवा में एक हेलीकॉप्टर को भी लगाया गया। मोदी ने कहा, ‘‘आईएनएस विराट का इस्तेमाल एक निजी टैक्सी की तरह करके इसका अपमान किया गया। यह तब हुआ जब राजीव गांधी एवं उनका परिवार 10 दिनों की छुट्टी पर गये हुए थे। आईएनएस विराट को हमारी समुद्री सीमा की रक्षा के लिए तैनात किया गया था, किन्तु इसका मार्ग बदल कर गांधी परिवार को लेने के लिए भेजा गया जो अवकाश मना रहा था।’’

lok sabha election 2019,pm narendra modi,gandhi family,ins viraat,personal taxi,rajiv gandhi,congress,news,news in hindi

उन्होंने यह भी दावा किया कि गांधी परिवार को लेने के बाद आईएनएस विराट द्वीप पर 10 दिनों तक खड़ा रहा। मोदी ने सवाल किया, ‘‘राजीव गांधी के साथ उनके ससुराल के लोग भी थे जो इटली से आये थे। सवाल यह है कि क्या विदेशियों को एक युद्धपोत पर ले जाकर देश की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं किया गया?’’

मोदी ने कहा, ‘‘क्या यह कभी कल्पना की जा सकती है कि भारतीय सशस्त्र सेनाओं के प्रमुख युद्धपोत का इस्तेमाल निजी अवकाश के लिए एक टैक्सी की तरह किया जाए ?’’ विमान वाहक आईएनएस विराट को भारतीय नौसेना में 1987 में सेवा में लिया गया था। करीब 30 वर्ष तक सेवा में रहने के बाद 2016 में इसे सेवा से अलग किया गया।

पीएम मोदी (PM Narendra Modi) यहीं नहीं रुके। उन्होंने बोफोर्स से लेकर अगुस्ता डील में भ्रष्टाचार का सवाल फिर उठा दिया। मोदी ने कहा, "क्वात्रोची मामा दाम फिक्स करता था। अगुस्ता हेलीकाप्टर वाला मिचेल मामा का स्वागत होता था। भोपाल के विनाशकारी एंडरसन को विदेश भगाया गया। आजकल वहां (जनपथ में) वकीलों का आना-जाना लगा रहता है।"

राजधानी में सात संसदीय सीटों के लिए 12 मई को होने वाले चुनाव से पहले नई दिल्ली में अपनी पहली रैली में मोदी ने कांग्रेस से सवाल किया कि जिस नेता के नाम से वे वोट मांगते हैं, जब उनके ‘‘कुकृत्यों’’ को बेनकाब किया जाता है तो वे क्यों सुलग जाते हैं?

इससे पहले भी मोदी ने राजीव गांधी को ‘भ्रष्टाचारी नंबर 1’ करार दिया था। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते 4 मई को कहा था, ''आपके पिता (राजीव गांधी) को उनके दरबारियों ने मिस्टर क्लीन की तरह पेश किया लेकिन...उनका जीवन भ्रष्टाचारी No.1 के रूप में समाप्त हुआ।''

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने 1984 के दंगों का भी सवाल उठाया और इशारों में आरोप लगाया कि इससे जुड़े लोगों को मुख्यमंत्री क्यों बनाया गया। मोदी ने कहा, "1984 के दंगों में हुए अन्याय का हिसाब कौन देगा? उससे जुड़े लोगों को मुख्यमंत्री बनाना कौन सा न्याय है? " प्रधानमंत्री (PM Narendra Modi) के निशाने पर आम आदमी पार्टी और केजरीवाल सरकार भी थे। मोदी ने केजरीवाल सरकार पर दिल्ली में विकास का काम रोकने का आरोप लगा दिया। मोदी ने कहा, "दिल्ली ने नाकाम-पंतियों का मॉडल देखा है।। जो विकास से जुड़े हर काम को न करते हैं और विकास की हर कोशिश में नाकाम हो जाते हैं। ये देश बदलने आए थे और खुद बदल गए।" जाते-जाते मोदी ने कहा कि दिल्ली के लोगों के लिए उनकी सरकार ने काफी काम किया है। उन्होंने कहा कि पहले इंडिया गेट से गाज़ीपुर बॉर्डर जाने में एक घंटा लगता था,अब सिर्फ 15 से 20 मिनट लगता है। दिल्ली में अपनी पहली बड़ी जनसभा में मोदी (PM Narendra Modi) ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, गांधी परिवार और केजरीवाल सरकार, दोनों पर जमकर हमला किया। उनके रुख से साफ़ था कि उनके आक्रामक भाषणों को लेकर उठ रहे सवालों की उन्हें जरा भी परवाह नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत