न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस ने जारी की 20 उम्‍मीदवारों की लिस्ट, चंडीगढ़ से पवन बंसल को टिकट, मनीष तिवारी - नवजोत कौर भी थे दावेदार

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मंगलवार देर रात कांग्रेस ने 20 उम्‍मीदवारों की सूची जारी कर दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Apr 2019 9:03:15

कांग्रेस ने जारी की 20 उम्‍मीदवारों की लिस्ट, चंडीगढ़ से पवन बंसल को टिकट, मनीष तिवारी - नवजोत कौर भी थे दावेदार

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मंगलवार देर रात कांग्रेस ने 20 उम्‍मीदवारों की सूची जारी कर दी। चंडीगढ़ सीट से कांग्रेस पार्टी से ही तीन मजबूत दावेदारों में से एक पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है और इस तरह से पंजाब कैबिनेट के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू और कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की दावेदारी खत्म हो गई है। माना जा रहा है कि कांग्रेस ने पवन बंसल पर इसलिए विश्वास जताया क्योंकि चंडीगढ़ लोकसभा सीट से बीते काफी समय से पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल चुनाव लड़कर जीतते आ रहे हैं। हालांकि 2014 में वह यहां से चुनाव हार गए थे। यूपीए सरकार में रेल मंत्रालय का जिम्मा संभाल चुके पवन बंसल 2014 के मोदी लहर में किरण खेर से हार गए थे। बीजेपी के किरण खेर को जहां 191362 वोट मिले थे, वहीं पवन कुमार बंसल को 121720 वोट मिले थे। पवन कुमार बंसल का कहना था कि उन्होंने चंडीगढ़ में चालीस साल काम किया है। विरोध परदर्शन में पानी की बौछारें खाई है। पार्टी देखेगी कि लोगों से निजी सम्पर्क किसका अच्छा है'। माना जा रहा है कि पवन बंसल के अनुभव और उनके काम को देखते हुए ही कांग्रेस ने उन पर एक बार फिर से भरोसा जताया है। पार्टी को ऐसा लगता था कि वह एक ऐसे उम्मीदवार हो सकते हैं जो बीजेपी को हरा सकते हैं। बता दें कि पवन बंसल रेल मंत्री भी रह चुके हैं।

lok sabha election 2019,pawan kumar bansal,congress,chandigarh,navjot kaur,manish tiwari,lok sabha election updates

कांग्रेस ने पवन कुमार बंसल को चंडीगढ़ लोकसभा सीट से जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री परणीत कौर को पटियाला लोकसभा सीट से मंगलवार को टिकट दिया।

इसके साथ ही पार्टी ने गुजरात की 4 सीटों के लिए भी उम्‍मीदवारों के नाम घोष‍ित कर दिए। गुजरात की जामनगर सीट से कांग्रेस ने मुनुभाई कुनुर‍िया को अपना उम्‍मीदवार बनाया है। इससे साफ हो गया है कि इस सीट से अब हार्दि‍क पटेल नहीं लड़ पाएंगे। कांग्रेस ने झारखंड 4 और कर्नाटक के 2 उम्‍मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। ओड‍िशा, दादरा नगर हवेली से 1-1 उम्‍मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया।

इस लिस्‍ट में दूसरा बड़ा नाम सुबोधकांत सहाय का है। कांग्रेस ने रांची से उन्‍हें अपना उम्‍मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने गांधीनगर में बीजेपी उम्‍मीदवार अमित शाह के सामने डा। सीजे चावड़ा को उतारा है।

गुजरात

गांधीनगर से डॉ. सीजे चावड़ा

पूर्वी अहमदाबाद से गीताबेन पटेल

सुरेंद्रनगर से सोमाभाई पटेल

जामनगर से मुनुभाई कंडोरिया

हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा से पवन काजल

झारखंड

रांची से सुबोध कांत सहाय

सिंहभूमि (एसटी) से गीता कोरा

लोहारडागा (एसटी) से सुखदेव भगत

कर्नाटक

धारवाड़ से विनय कुलकर्णी

दावानागेरे से एचबी मनजप्पा

ओडिशा

जाजपुर (एससी) से मानस जेना

कटक से पंचानन कानूनगो

पंजाब

गुरुदासपुर से सुनील जाखड़

अमृसर से गुरजीत सिंह

जालंधर (एससी) से संतोख सिंह चौधरी

होशियारपुर (एससी) से डॉ. राजकुमार छाब्बेवाल

लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू

पटियाला से प्रनीत कौर

चंड़ीगढ़

चंड़ीगढ़ से पवन कुमार बंसल

दादरा नगर और हवेली

दादरा नगर और हवेली (एसटी) से प्रभू रतनभाई टोकिया

इसके साथ ही कांग्रेस ने ओड‍िशा विधानसभा के लिए 9 उम्‍मीदवारों के नामों का भी ऐलान कर दिया है। ओड‍िशा विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनावों के साथ ही होने हैं। ओड‍िशा में पिछले दो दशक से नवीन पटनायक सत्‍ता में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत