न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ओमप्रकाश राजभर ने कहा - अमित शाह ने दी धमकी विलय कर लो नहीं तो बर्बाद कर देंगे

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने निशाना साधते हुए कहा कि अमित शाह ने मुझसे कहा था कि भाजपा में विलय कर लो नहीं तो बर्बाद कर देंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 May 2019 3:41:15

ओमप्रकाश राजभर ने कहा - अमित शाह ने दी धमकी विलय कर लो नहीं तो बर्बाद कर देंगे

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने निशाना साधते हुए कहा कि अमित शाह ने मुझसे कहा था कि भाजपा में विलय कर लो नहीं तो बर्बाद कर देंगे, लेकिन वो नहीं जानते थे कि हम महाराजा सुहेलदेव के वंशज हैं जो 40 किलो की तलवार चलाते थे। राजभर ने कहा कि 14 मार्च को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने मुझे रात के 12 बजे अपने आवास पर बुलाया था। मैं वहां गया तो वहां भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा मौजूद थे। उन्होंने हमसे कहा कि आप हमारी पार्टी के सिम्बल से चुनाव लड़ जाओ हम आप को घोसी लोकसभा सीट से उम्मीदवार बना रहे हैं।

उन्होंने कहा, 'मैंने इंकार कर दिया और कहा कि यह संभव नहीं है तो उन्होंने कहा कि तुम्हें यह करना होगा जिस पर मैंने सख्ती से मना किया और आज आपके सामने हूं, तीन मंत्री पद और पांच सदस्यों का इस्तीफा दिलवाकर क्योंकि हमें पार्टी चाहिए जो हमारी आवाज़ है, आप की आवाज़ है।'

ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया कि उन्होंने 30 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं और इन सभी 30 सीटों में से सिर्फ 3 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार जीतेंगे बाकी से उनका सूपड़ा साफ़ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हम चाहते थे कि जैसे गुजरात और बिहार में शराब बंद हुई है वैसे ही उत्तर प्रदेश में भी हो जाए पर नहीं ये हमें शराब पिलाकर अपना वोट लेना चाहते हैं लेकिन ऐसा नहीं होगा।

ओमप्रकाश राजभर ने उपस्थित जनसमुदाय से अपील की कि सभी लोग अपने मोबाइल का एक रुपया खर्च करके अपने रिश्तेदारों नातेदारों को मैसेज और फोन करें कि राजभर को ही वोट पड़े और कहीं नहीं। वहीं सभा की शुरुआत में ओमप्रकाश राजभर ने मोबाइल से कई शायरी पढ़कर खूब तालियां बटोरीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल