न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान पर हुई एयर स्ट्राइक का राजनीतिक लाभ या श्रेय नही लेना चाहिए : नितिन गडकरी

नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा कि पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकियों के खिलाफ भारतीय वायुसेना की कार्रवाई को आम चुनाव से नहीं जोड़ा जाना चाहिए और न ही किसी को इसका इसका राजनीतिक लाभ या श्रेय लेना चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 25 Mar 2019 6:19:36

पाकिस्तान पर हुई एयर स्ट्राइक का राजनीतिक लाभ या श्रेय नही लेना चाहिए : नितिन गडकरी

एक साक्षात्कार में सड़क परिवहन व राजमार्ग, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा कि पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकियों के खिलाफ भारतीय वायुसेना की कार्रवाई को आम चुनाव से नहीं जोड़ा जाना चाहिए और न ही किसी को इसका इसका राजनीतिक लाभ या श्रेय लेना चाहिए।

गडकरी ने कहा वे न तो किसी पद के दावेदार हैं और न ही प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की भारी जनादेश के साथ प्रधानमंत्री के रूप में वापसी होगी और इस बार उन्हें 2014 लोकसभा चुनाव के मुकाबले विशाल जनादेश मिलेगा।

गडकरी ने कहा, 'पाकिस्तान के खिलाफ हवाई कार्रवाई को चुनाव से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। इसे चुनावी मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए और न ही किसी को इसका श्रेय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर विपक्षी दलों को इस पर कोई संदेह है तो ये उनकी दिक्कत है।

मंत्री ने कहा, लेकिन मैं उनसे अनुरोध करूंगा कि उन्हें इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।' यह पूछने पर कि क्यों प्रचार अभियान में सत्तारूढ़ दल इस मुद्दे को उठा रहा है, जिस पर उन्होंने कहा, 'सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। भारत में अगर किसी को भी हमारे जवानों की शहादत पर संदेह है, अगर कोई पाकिस्तान की भाषा में बोलता है तो ये सभी देश के हितों के खिलाफ जाता है। ये राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे हैं और सभी को एक सुर में बोलना चाहिए। इस तरह के मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।'

पहले भी गडकरी के बयानों के कई मायने निकाले जाते रहे हैं। जैसे वो कह चुके हैं कि वो केवल सपने दिखाने वाले नहीं बल्कि उन्‍हें पूरा करने वाले नेता हैं। उनके कुछ बयानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधी अपने लिए फायदेमंद मानते रहे हैं।

ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि चुनाव के बाद सरकार बनाने के लिए अन्य राजनीतिक दलों के समर्थन की जरूरत पड़ने पर उन्हें अगले प्रधानमंत्री के रूप में पेश किया जा सकता है। इस पर उन्होंने कहा कि वह खंडित जनादेश मिलने पर भी प्रधानमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'न तो मेरी ऐसी कोई मंशा है और न ही आरएसएस की ऐसी कोई योजना है। ऐसा कुछ भी नहीं है। मेरे बयान को मीडिया द्वारा तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। आप यू-ट्यूब पर जा सकते हैं और मेरा बयान सुन सकते हैं। मैंने ऐसा कभी नहीं कहा।'

मंत्री ने कहा, "न तो मैं किसी पद का दावेदार हूं और न ही मैं किसी दौड़ में शामिल हूं। गौर करने वाली बात ये है कि मैं आश्वस्त हूं कि हमें 2014 के मुकाबले विशाल जनादेश मिलेगा और मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'विरोध-प्रदर्शन का मतलब लाठीचार्ज नहीं', जंतर-मंतर मामले पर CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी; पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
'विरोध-प्रदर्शन का मतलब लाठीचार्ज नहीं', जंतर-मंतर मामले पर CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी; पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
छात्र आंदोलन में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राहुल गांधी के आरोपों को संबित पात्रा ने बताया था झूठा
छात्र आंदोलन में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राहुल गांधी के आरोपों को संबित पात्रा ने बताया था झूठा
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान
पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड