न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2014 - 2019 नितिन गडकरी की सालाना आमदनी में 140% की बढ़त

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की सालाना आमदनी 5 साल में 140 फीसदी बढ़ी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Mar 2019 9:09:14

2014 - 2019 नितिन गडकरी की सालाना आमदनी में 140% की बढ़त

सोमवार को नागपुर से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री गडकरी ने नामांकन दाखिल किया। शपथपत्र के मुताबिक, 2017-18 में उनकी वार्षिक आमदनी 6.4 लाख रुपये थी। 5 साल पहले (2013-14) गडकरी ने वार्षिक आमदनी 2.7 लाख रुपये घोषित की थी। सबसे बड़ा उछाल 2014-15 में आया और उनकी आमदनी बढ़कर 6 लाख रुपये हो गई। तब से उनकी आमदनी लगभग स्थिर है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की सालाना आमदनी 5 साल में 140 फीसदी बढ़ी है।

उनकी पत्नी की आमदनी में करीब 10 गुने की वृद्धि हुई है। 2013-14 में उनकी आमदनी 4.6 लाख रुपये थी, जो 2017-18 में बढ़कर 40 लाख रुपये हो गई। पहली बार उम्मीदवारों को पिछले पांच साल में I-T रिटर्न्स में घोषित आमदनी का ब्योरा देना है।

करीब 7 करोड़ की संपत्ति, 2014 की तुलना में 10 फीसदी अधिक

गडकरी की कुल संपत्ति 6.9 करोड़ रुपये (1.96 करोड़ रुपये की पैतृक संपत्ति शामिल) है। 2014 की तुलना में यह 10 फीसदी अधिक है। ऐसा इस अवधि में मार्केट वैल्यूएशन में वृद्धि की वजह से भी हो सकता है।

127 फीसदी बढ़ी पत्नी की संपत्ति, है 22 लाख रुपये की जूलरी

गडकरी की पत्नी के पास अब 7.3 करोड़ रुपये की संपत्ति है और 2014 की तुलना में उनकी संपत्ति 127 फीसदी बढ़ी है। गडकरी के पास वर्ली में एक फ्लैट है। 2014 में इसकी कीमत 3.78 करोड़ रुपये थी, जो 12.5 फीसदी इजाफे के बाद 4.25 करोड़ रुपये हो गई है। उनके पास करीब 22 लाख रुपये की जूलरी है।

बैंक जमा में कमी, 2014 के मुकाबले 57 फीसदी की गिरावट

पुराने और नए शपथपत्रों की तुलना पर पता चलता है कि गडकरी के बैंक डिपॉजिट और निवेश में काफी कमी आई है। बैंक में उनके 9 लाख रुपये जमा हैं और यह 2014 के मुकाबले 57 फीसदी कम है। उन्होंने चुनाव के उद्देश्य से एक अलग अकाउंट खोला है और इसमें 1 लाख रुपये हैं।

बाजार में उनका निवेश 78 फीसदी कम होकर 3.55 लाख रुपये रह गया है। ऐसा पूर्ति ग्रुप ऑफ कंपनीज सहित शेयरों की बिक्री की वजह से हुआ है। उनके पास पूर्ति पावर ऐंड सुगर के 310 शेयर हैं, जिनकी कीमत प्रति शेयर 1 रुपये है।

तीन आपराधिक मामले लंबित, पर्सनल लोन में बढ़ोतरी

गडकरी के पास एक ऐंबैसडर कार है, जिसकी कीमत 10 हजार बताई गई है, जबकि 20 लाख रुपये की एक होंडा भी है। उन्होंने 14.8 लाख रुपये कारोबार में लगाए हैं। उनका पर्सनल लोन 2014 में 1.3 करोड़ से बढ़कर 1.57 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उनके खिलाफ तीन आपराधिक मामले लंबित हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत