न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी बहुत बड़ी चीज़ हैं, मैं एके-47 हूं तो वह तोप हैं : नवजोत सिंह सिद्धू

गुरुवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिद्धू ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2014 में 'गंगा पुत्र' बनकर आए थे, लेकिन अब वह मौजूदा चुनाव के बाद 'राफेल सौदे के एजेंट' बनकर जाएंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 May 2019 1:45:20

राहुल गांधी बहुत बड़ी चीज़ हैं, मैं एके-47 हूं तो वह तोप हैं : नवजोत सिंह सिद्धू

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों बीजेपी और पीएम मोदी पर जबरदस्त तरीके से हमलावर हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिद्धू ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2014 में 'गंगा पुत्र' बनकर आए थे, लेकिन अब वह मौजूदा चुनाव के बाद 'राफेल सौदे के एजेंट' बनकर जाएंगे। मैं (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने राफेल सौदे में दलाली ली या नहीं... वह मुझसे देश में कहीं भी बहस कर सकते हैं... राहुल गांधी बहुत बड़ी चीज़ हैं... वह एक तोप हैं, और मैं एके-47 हूं...

नवजोत सिंह सिद्धू ने यह भी कहा, "मैं (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी को 'न खाऊंगा, न खाने दूंगा' वाले बयान को लेकर चुनौती देता हूं... अगर मैं हार गया, तो हमेशा के लिए राजनीति छोड़ दूंगा..." हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों - शिमला, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी - पर सात चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण के तहत 19 मई को मतदान होना है। सभी चरणों में हुए मतदान के बाद नतीजों की घोषणा के लिए मतगणना 23 मई को होनी है।

मोदी की तुलना 'काले अंग्रेज' से की

नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने इंदौर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि महात्मा गांधी-मौलाना आजाद ने गोरे अंग्रेजों को देश से भगाया था, हम काले अंग्रेजों से मुक्ति दिलाएंगे।' उनकी इस टिप्पणी पर बीजेपी की ओर से संबित पात्रा (Sambit Patra) ने पलटवार करते हु्ए कहा था कि सिद्धू मोदी जी की तुलना 'काले अंग्रेज' से करते हैं, तो क्या सोनिया गांधी हिंदुस्तानी हैं? बीजेपी प्रवक्ता ने संवाददाताओं से कहा, ‘सिद्धू ने मोदीजी और हिन्दुस्तानियों को काला अंग्रेज कहा है, मैं आपसे पूछता हूं, मोदी जी काले अंग्रेज और सोनिया जी हिंदुस्तानी? ये कहां का न्याय है? मोदी जी काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं, मोदी जी काले हैं तो क्या हुआ गरीबों के रखवाले हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह