न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीजेपी नेता संबित पात्रा को नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया मौसमी मेंढक, कहा- करते रहते हैं टर्र...टर्र..., वीडियो

मौसमी मेंढक जब टर्र..टर्र..टर्र.. करता है, तो कोयल चुप रहती है। हाथी चले बीच बाज़ार, आवाज़ें आएं एक हज़ार

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 12 May 2019 11:26:25

बीजेपी नेता संबित पात्रा को नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया मौसमी मेंढक, कहा- करते रहते हैं टर्र...टर्र..., वीडियो

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों बीजेपी और पीएम मोदी पर जबरदस्त तरीके से हमलावर हैं। जहां शुक्रवार को इंदौर के सिंधी कॉलोनी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सिद्धू ने कहा, ''कांग्रेस ने अंग्रेजों को देश से भगाया था और इंदौर वाले तुम काले अंग्रेजों से इस देश को निजात दिलाओगे।'' सिद्धू ने कहा, ''मैं चौकीदारों को रोकने आया हूं और मोदी को ठोकने आया हूं। राम नाम की लूट है लूट सके तो लूट। तीन मोदी भाग गए, चौथा बोल रहा झूठ।'' सिद्धू ने कहा मैंने हीरो नम्बर वन, कुली नम्बर वन और बीवी नम्बर वन जैसी फिल्में देखी थीं। लेकिन इन दिनों मोदी की नयी फिल्म आ रही है-फेंकू नम्बर वन। वही अब सोनिया गांधी के लिए बीजेपी नेता और प्रवक्ता संबित पात्रा द्वारा की गई टिप्पणी पर जमकर हमला बोला। मध्य प्रदेश में एक चुनावी भाषण के दौरान सिद्धू ने कहा, 'मौसमी मेंढक जब टर्र..टर्र..टर्र.. करता है, तो कोयल चुप रहती है। हाथी चले बीच बाज़ार, आवाज़ें आएं एक हज़ार।' इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उज्जवला योजना को आड़े हाथ लेते हुए संबित की उस फोटो को लेकर भी टिप्पणी की जिसमें वे उड़ीसा में चुनाव प्रचार के दौरान चूल्हे पर खाना बना रही महिला के बगल में बैठकर खाना खा रहे थे। दरहसल, संबित पात्रा (Sambit Patra) ने सिद्धू के पीएम मोदी को काला अंग्रेज कहने के बाद कहा था कि अगर पीएम मोदी काले अंग्रेज हैं, तो सोनिया गांधी क्या हैं?

सिद्धू ने इस दौरान मध्य प्रदेश की पूर्व सरकार पर भी हमला बोला, उन्होंने कहा कि जब 15 साल मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार थी तो ये राज्य रेप के मामले में नंबर वन था, जबकि बीजेपी महिला सशक्तिकरण की बात करती है।

बता दें नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने इंदौर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि महात्मा गांधी-मौलाना आजाद ने गोरे अंग्रेजों को देश से भगाया था, हम काले अंग्रेजों से मुक्ति दिलाएंगे।' उनकी इस टिप्पणी पर बीजेपी की ओर से संबित पात्रा (Sambit Patra) ने पलटवार करते हु्ए कहा था कि सिद्धू मोदी जी की तुलना 'काले अंग्रेज' से करते हैं, तो क्या सोनिया गांधी हिंदुस्तानी हैं? बीजेपी प्रवक्ता ने संवाददाताओं से कहा, ‘सिद्धू ने मोदीजी और हिन्दुस्तानियों को काला अंग्रेज कहा है, मैं आपसे पूछता हूं, मोदी जी काले अंग्रेज और सोनिया जी हिंदुस्तानी? ये कहां का न्याय है? मोदी जी काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं, मोदी जी काले हैं तो क्या हुआ गरीबों के रखवाले हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत