न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

5 साल में पीएम मोदी की संपत्ति में हुआ 50% का इजाफा, कैश सिर्फ 38,750 रु.

हलफनामे के मुताबिक, पिछले 5 साल में मोदी की संपत्ति में करीब 50% का इजाफा हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Apr 2019 6:42:48

5 साल में पीएम मोदी की संपत्ति में हुआ 50% का इजाफा, कैश सिर्फ 38,750 रु.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 26 अप्रैल को वाराणसी से लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। हलफनामे के मुताबिक, पिछले 5 साल में मोदी की संपत्ति में करीब 50% का इजाफा हुआ है। हलफनामे के मुताबिक, मोदी की कुल चल-अचल संपत्ति 2,51,36,119 रु. है जबकि 2014 में दिए हलफनामे के अनुसार उनकी कुल चल-अचल संपत्ति 1,65,91,582 थी। घर के दाम में 10 लाख की बढ़ोतरी भी दिखाई गई। मोदी ने 2014 में गांधीनगर स्थित घर की कीमत 1 करोड़ रु. बताई थी। इस बार हलफनामे में इस मकान की कीमत 1.10 करोड़ रु. हो गई है। सोने की अंगूठियों के दाम पिछली बार से कम दिखाए गए हैं। 4 सोने की अंगूठियों की कीमत 1,13,800 रु. बताई है। 2014 में 45 ग्राम की इन अंगूठियों की कीमत 1,35,000 बताई थी, यानी इस बार इनकी कीमत 21200 रु. घट गई। कैश के रूप में उनके पास 38,750 रु. हैं। हलफनामे में बताया गया कि मोदी के गांधीनगर स्थित एसबीआई बैंक के खाते में 4,143 रु. हैं। एफडी में 1,27,81,574 रु., 7,61,466 रु. की एनएससी और 1,90,347 रु. की एलआईसी है। मोदी के एक कंपनी में 20 हजार रु. के शेयर हैं।

lok sabha election 2019,narendra modi,narendra modi wealth,narendra modi property,narendra modi income,varanasi,news,news in hindi

प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी की आय में एक लाख रुपए से ज्‍यादा तक की कमी दर्ज की गई। दरअसल, वर्ष 2013-14 में मोदी की आय 9.69 लाख रु. थी। अगले वित्‍त वर्ष यानि साल 2014-15 में पीएम मोदी की आय 8।58 लाख रुपए हो गई थी। इस तरह प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी सालाना आय में 1.10 लाख रु. की कमी हुई थी। वित्‍त वर्ष 2015-16 में उनकी आय में अच्‍छी-खासी वृद्धि दर्ज की गई। उनकी सालाना इनकम 19,23,160 रु. तक पहुंच गई थी। इसके अगले साल 2016-17 में उनकी आय फिर कम होकर 14,59,750 रु. हो गई थी। हालांकि, वित्‍त वर्ष 2017-18 में उनकी आय बढ़कर 19,92,520 रु. तक हो गई। पीएम मोदी कुल 2,51,36,119 करोड़ रु. के मालिक हैं। उनके पास 1,41,36119 करोड़ रु. की चल और 1,10,00,000 रु. की अचल संपत्ति भी है। बता दें कि पीएम मोदी की ओर से दाखिल हलफनामे में जसोदा बेन का भी उल्‍लेख किया गया है, लेकिन इसमें उनके नाम के अलावा और कोई विवरण नहीं दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत