न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा चुनाव 2019 : नरेन्द्र मोदी की 142 रैलियां, BJP 111 सीटों पर जीत के करीब, राहुल ने 129 सभाएं कीं, Congress को सिर्फ 16 सीटों पर फायदा

लोकसभा चुनाव के दौरान नरेन्द्र मोदी और राहुल गांधी की रैलियों की बात करे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए 50 दिन में 142 रैलियां और वही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 67 दिन में 129 रैलियां कीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 23 May 2019 1:14:03

लोकसभा चुनाव 2019 : नरेन्द्र मोदी की 142 रैलियां, BJP 111 सीटों पर जीत के करीब, राहुल ने 129 सभाएं कीं, Congress को सिर्फ 16 सीटों पर फायदा

17वीं लोकसभा के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। रुझान बता रहे हैं कि देश में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार कोई पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में आ गई है। भाजपा को पिछली बार 282 सीटें मिली थीं। इस बार भी वह 280 से आगे दिख रही है। इस बार एग्जिट पोल्स के अनुमान सही रहे। 10 में से 9 एग्जिट पोल्स में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने के अनुमान जाहिर किए गए थे। बता दे, जवाहरलाल नेहरू ने लगातार तीन बार और इंदिरा गांधी ने लगातार दो बार कांग्रेस को पूर्ण बहुमत दिलाकर सरकार बनाई थी। नेहरू ने 1952, 1957 और 1962 का चुनाव जीत था। वहीं, इंदिरा गांधी ने 1967 और 1971 का चुनाव पूर्ण बहुमत के साथ जीता था। मोदी ने अब इंदिरा की बराबरी कर ली है। 2014 में उनके नेतृत्व में भाजपा ने 282 सीटें जीती थीं। इस बार भी वह 280 से ज्यादा सीटें जीत रही है।

वही अगर लोकसभा चुनाव के दौरान नरेन्द्र मोदी और राहुल गांधी की रैलियों की बात करे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए 50 दिन में 142 रैलियां और वही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 67 दिन में 129 रैलियां कीं।

मोदी ने सबसे ज्यादा 31 रैलियां उत्तरप्रदेश और 17 रैलियां पश्चिम बंगाल में कीं और मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल में 75 रैलियां कीं । इन पांचों राज्यों में भाजपा 49 सीटों पर आगे चल रही है। मोदी ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान सबसे ज्यादा 31 रैलियां उत्तर प्रदेश में कीं। ऐसा इसलिए क्योंकि 2014 के चुनाव में भाजपा गठबंधन ने यहां की 80 में से 73 सीटें जीती थीं। खुद प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से दूसरी बार चुनावी मैदान में उतरे। उत्तर प्रदेश के बाद मोदी ने पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 17 रैलियां कीं। इसका कारण यह है कि इस बार भाजपा ने पश्चिम बंगाल में 23 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा था।

मोदी ने रैलियों के जरिए जिन सीटों को कवर किया, उनमें से 111 सीटों पर भाजपा जीत के करीब है। पिछली बार भाजपा ने इनमें से 92 सीटें जीती थीं। राहुल ने इस बार 129 रैलियों के जरिए जिन 120 सीटों को कवर किया, उनमें से कांग्रेस सिर्फ 16 सीटों पर आगे है। पिछली बार कांग्रेस ने इन 120 में से से 22 सीटें जीती थीं। राहुल ने जिन 5 राज्य- मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, केरल और कर्नाटक में 64 रैलियां कीं और कांग्रेस यहां पर 10 सीटों पर ही आगे चल रही है।

मोदी ने 27 राज्य, राहुल ने 26 राज्य कवर किए

10 मार्च को आचार संहिता लागू होने के अगले ही दिन 11 मार्च से राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया था। राहुल ने दिल्ली से प्रचार शुरू किया और आखिरी रैली हिमाचल प्रदेश के शिमला में की। राहुल ने 67 दिनों में 1,23,466 किमी का सफर तय किया और 26 राज्य कवर किए। मोदी ने 28 मार्च से मेरठ से प्रचार शुरू किया और आखिरी रैली 17 मई को मध्यप्रदेश के खरगोन में की। इस दौरान मोदी ने 27 राज्यों को कवर किया और 1,33,329 किमी का सफर तय किया।

राहुल ने उप्र के साथ-साथ मप्र-राजस्थान में ज्यादा रैलियां कीं

राहुल ने मध्यप्रदेश में 18 और उत्तरप्रदेश में 17 रैलियों को संबोधित किया। राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा 18 रैलियां कीं। कांग्रेस ने यहां 15 साल बाद सत्ता में वापसी की है। पिछली बार के आम चुनाव में कांग्रेस यहां से सिर्फ दो सीट- गुना और छिंदवाड़ा ही जीत पाई थी। इस बार प्रदेश में सरकार बनने पर कांग्रेस को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। राहुल ने उत्तरप्रदेश में 12 रैलियां कीं। इनमें से दो-दो बार अमेठी और रायबरेली में रैली की। अमेठी से खुद राहुल, जबकि रायबरेली से उनकी मां सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ा। इन दो राज्यों के अलावा राहुल ने राजस्थान में भी 12 रैलियां कीं और इसका कारण भी यही है कि हाल ही में यहां पर कांग्रेस की सरकार बनी है। पिछली बार के आम चुनाव में कांग्रेस यहां से एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर