न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदी जीत गया की अफवाह फैला रहा विपक्ष, भरोसा मत करना, वोट जरूर दें: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा विपक्ष लोगों से कह रहा है कि मोदी तो जीत ही गया, अब वोट करने क्यों जाना। मोदी ने लोगों से अपील की कि वे झांसे में न आएं और वोट देने जरूर जाएं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Apr 2019 4:28:09

मोदी जीत गया की अफवाह फैला रहा विपक्ष, भरोसा मत करना, वोट जरूर दें: पीएम मोदी

झारखंड के कोडरमा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर विपक्ष पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने आरोप लगाया है कि विपक्ष लोगों को झांसे में फंसाने की कोशिश कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा विपक्ष लोगों से कह रहा है कि मोदी तो जीत ही गया, अब वोट करने क्यों जाना। मोदी ने लोगों से अपील की कि वे झांसे में न आएं और वोट देने जरूर जाएं। पीएम ने कहा, 'चौथे चरण के बाद वे चारों खाने चित्त होने जा रहे हैं। इसलिए अब वे कानों में जा-जाकर अफवाह फैला रहे हैं कि अरे भाई मोदी अब तो जीत गया है। अब तो मोदी की सरकार बन रही है। इतनी गर्मी में वोट देने क्यों जाते हो। अब वोट देने की क्या जरूरत है, अब तो वह जीत गया है। इनकी बातों में मत आइए, वोट डालना आपका अधिकार है। झूठ बोलने में उन लोगों ने पीएचडी किया हुआ है। हमें जीतना तो है लेकिन आन-बान-शान से जीतना है।' उन्होंने यही बात वाराणसी में नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद भी लोगों से कही थी।

वहीं, पीएम ने एक बार फिर आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि बात चाहे पाकिस्तान के आतंकवादियों की हो या गद्दारों की, किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां से भी देश को खतरा होगा, वहां घुसकर मारा जाएगा।

कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर पीएम का हमला

पीएम ने कांग्रेस के घोषणापत्र में राजद्रोह के कानून को हटाने के वादे की आलोचना की और कहा, 'कांग्रेस ने घोषणा की है कि अगर उसके सहयोग से कोई सरकार बनती है तो देशद्रोह का कानून हटा दिया जाएगा। यानी जो नक्सलियों को मदद देने वाले लोग हैं, उन पर कार्रवाई करना मुश्किल होगा। यह है कांग्रेस की सोच।' उन्होंने आगे कहा, 'बात चाहे पाकिस्तान के आतंकवादियों की हो या फिर घर में छिपे गद्दारों की, आपका यह चौकीदार किसी को नहीं छोड़ेगा। सर्जिकल स्ट्राइक हो या फिर एयर स्ट्राइक, यह तय है कि जहां से भी हमें खतरा होगा, वहां घुसकर मारेंगे।'

महागठबंधन पर तंज

महागठबंधन पर आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने कहा विपक्ष किसी भी कीमत पर देश में एक मजबूत, पूर्ण बहुमत वाली सरकार नहीं चाहता। मिशन महामिलावट यानी केंद्र में ऐसी खिचड़ी सरकार जो कमजोर रहे और इस सरकार के लोग करोड़ों-अरबों रुपए इधर से उधर कर पाएं, जो इनके परिवारों को, इनके रिश्तेदारों की गुलाम बनकर काम करे। झारखंड में बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि कोडरमा से रांची तक की रेल लाइन की मंजूरी अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने करीब 20 साल पहले दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार दिल्ली में आने के बाद योजना ठप पड़ गई। उन्होंने कहा, 'अब कोडरमा-हजारीबाग-बरकाना-सिद्धवार सेक्शन तैयार है और एक डेढ़ साल में रांची तक पूरी लाइन तैयार करने की तरफ हम बढ़ रहे हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल