न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी बोले - हमारे पड़ोस में आतंक की फैक्ट्री चल रही है, कमजोर सरकार का इंतजार कर रहे आतंकी, सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी

आतंकी हमलों पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले पांच साल में देश में आतंकी हमले कम हुए हैं, हमारे पड़ोस में आतंक की फैक्ट्री चल रही है। आतंकी हमारे देश में कमजोर सरकार के इंतजार में हैं, लेकिन सावधानी हटी दुर्घटना हटी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 May 2019 1:44:22

PM मोदी बोले - हमारे पड़ोस में आतंक की फैक्ट्री चल रही है, कमजोर सरकार का इंतजार कर रहे आतंकी, सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या के पास अंबेडकरनगर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये देश के स्वाभिमान की धरती है, यही स्वाभिमान पिछले पांच साल में काफी बढ़ा है। हम देश में हर किसी को साथ लेकर चले हैं जिसके बूते हम नए भारत का सपना साकार करने की ओर बढ़ रहे हैं। आतंकी हमलों पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले पांच साल में देश में आतंकी हमले कम हुए हैं, हमारे पड़ोस में आतंक की फैक्ट्री चल रही है। आतंकी हमारे देश में कमजोर सरकार के इंतजार में हैं, लेकिन सावधानी हटी दुर्घटना हटी। पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले भारत की स्थिति श्रीलंका के जैसे ही थी, देश में कई जगह बम धमाके होते थे। उन्होंने विपक्ष (सपा-बसपा-कांग्रेस) पर हमला बोलते हुए कहा कि इनकी सच्चाई जानना जरूरी है, मायावती ने बाबा साहेब के नाम का इस्तेमाल किया लेकिन उनका आदर्शों का पालन नहीं किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने भी राम मनोहर लोहिया के आदर्शों को मिट्टी में मिला दिया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस मे सत्तर सालों से गरीबी हटाओ की बात की, लेकिन इन्होंने कभी भी श्रमिकों और मजदूरों की परवाह नहीं की। इन्होंने सिर्फ अपने परिवार का भला किया। मजदूर दिवस के अवसर पर पीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने मजदूरों के लिए पेंशन, बीमा देने का काम किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी के लिए लोगों का प्यार देख विरोधियों का बीमा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि ये नया हिंदुस्तान है, जो छेड़ता नहीं है लेकिन अगर कोई हमें छेड़ेगा तो हमें उसे छोड़ेंगे नहीं।

रैली में पीएम ने कहा कि हमारे देश की आत्मा संस्कृति, आस्था में बसती है। हमारी संस्कृति को तुष्टिकरण का खेल खेलने वालों ने खतरे में डाला, हमारी सरकार ने कुंभ को भव्य तरीके से मनाया। अयोध्या की दिवाली की दुनियाभर में चर्चा होती है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को पहली बार रामायण की प्रेरणा झांकी में दिखी।

अयोध्या को लेकर मोदी ने कहा कि हमारी सरकार रामायण सर्किट पर काम कर रही है, जहां भी प्रभु राम के निशान हैं उन जगहों को विकसित किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल