न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमित शाह का विपक्ष पर हमला - बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद राहुल-लालू के दफ्तर में पसरा था मातम

बिहार के सीतामढ़ी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 28 Apr 2019 5:00:58

अमित शाह का विपक्ष पर हमला - बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद राहुल-लालू के दफ्तर में पसरा था मातम

बिहार के सीतामढ़ी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। अमित शाह ने कहा, 'जब भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला किया तो दो ही जगहों पर मातम छाया था। पहला तो खुद पाकिस्तान में और दूसरा कांग्रेस और लालू-राबड़ी के दफ्तर में भी मातम पसरा हुआ था।' शाह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, 'हमारे जवानों की जान लेने वालों पर बम बरसाना गलत है क्या? पाकिस्तान को हम साफ करना चाहते हैं कि अगर वहां से गोली आई तो इधर से गोला जाएगा। अमित शाह ने कांग्रेस और गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, 'कश्मीर में कांग्रेस के ही सहयोगी हैं उमर अब्दुल्ला। महागठबंधन के उमर अब्दुल्ला कहते हैं कि कश्मीर में दूसरा पीएम होना चाहिए। वह चाहते हैं, कश्मीर भारत से अलग हो जाए। अगर कभी हमारी सरकार न भी रही तो भी जब तक बीजेपी के एक भी कार्यकर्ता के शरीर में जान है, तब तक कश्मीर को भारत से कोई अलग नहीं कर सकता है। देश में पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण सब जगह मोदी- मोदी के नारे सुनाई दे रहे हैं। ये नारे देश की जनता इसलिए लगा रही है कि 70 साल से देश जिस शासन की राह देश देख रहा था, वो शासन मोदी जी की सरकार ने दिया है।' उन्होंने कांग्रेस-आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा, 'हमसे पूछा जाता है कि बिहार के लिए क्या किया। कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए की सरकार ने बिहार को 1 लाख 93 हजार करोड़ रुपए दिए थे। जबकि नरेन्द्र मोदी जी सरकार ने बिहार के विकास के लिए 5 साल में ही 6 लाख 6 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा की धनराशि दी है। मोदी सरकार 133 योजनाएं लेकर आई हैं। हमारी सरकार गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं, दलितों, पिछड़ों के लिए काम कर रही है और योजनाएं ला रही है।'

सीतामढ़ी से बीजेपी-जेडीयू गठबंधन के प्रत्याशी सुशील कुमार पिंटू के पक्ष में प्रचार करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी के साथ ही लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी पर भी जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा, 'लालू-राबड़ी के राज में बिहार में गुंडागर्दी, जातिवाद, अपहरण, बलात्कार होते थे, तबादला उद्योग चलता था। बिहार को इस जंगलराज से मुक्ति नीतीश कुमार और सुशील मोदी जी की जोड़ी ने दी है। एनडीए शासन में बिहार को जंगलराज से मुक्ति दिलाई।'

शाह ने कहा, 'जब लालू-राबड़ी का और राहुल बाबा के परिवार का शासन चलता था, तब गरीब इलाज कराने के लिए बेबस था। गरीब के पास इलाज के लिए पैसे नहीं होते थे। आज आयुष्मान भारत योजना से देश के करीब 24 लाख लोगों का मुफ्त इलाज कराने का काम बीजेपी की मोदी सरकार ने किया है। अब यह आपको तय करना है कि लालू का जंगलराज चाहिए या फिर मोदी का शासन।'

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, 'वर्षों से पिछड़े वर्ग की मांग थी कि उन्हें संवैधानिक सम्मान मिलना चाहिए। लेकिन कांग्रेस, आरजेडी ने कुछ नहीं किया है। मोदी जी की सरकार ने पिछड़े वर्ग के सम्मान के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का का किया है।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत