न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदी ने कहा- आज बंगाल के चप्पे-चप्पे से एक ही आवाज आ रही 2019 में होने वाला है दीदी का पत्ता साफ

अमित शाह के रोड शो में हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के बशीरहाट में चुनावी रैली के दौरान कहा सत्ता के नशे में दीदी (ममता बनर्जी) ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 May 2019 6:35:10

मोदी ने कहा- आज बंगाल के चप्पे-चप्पे से एक ही आवाज आ रही 2019 में होने वाला है दीदी का पत्ता साफ

अमित शाह के रोड शो में हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के बशीरहाट में चुनावी रैली के दौरान कहा सत्ता के नशे में दीदी (ममता बनर्जी) ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया। बंगाल में दीदी जिस तरह हिंसा कर रही हैं, उससे साफ हो गया कि यहां के आशीर्वाद से भाजपा अकेले दम पर पूर्ण बहुमत हासिल करेगी। पीएम मोदी ने कहा प. बंगाल में दीदी जिस तरह हिंसा कर रही हैं, उससे एक और बात स्पष्ट है कि बंगाल के लोगों के आशीर्वाद से देश में भाजपा अकेले अपने दम पर पांचवें-छठवें चरण के मतदान में ही पूर्ण बहुमत आ रहा है। सभी सर्वे यह बता रहे हैं। भाजपा 300 सीट पार करेगी और बंगाल इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा। मोदी ने कहा- दीदी बंगाली लोगों की भद्र परंपरा को तार-तार कर रही हैं। आज अपनी ही परछाई से डरकर वे बौखला रही हैं। वे जानती हैं कि उनकी जमीन खिसक गई है। आज बंगाल के चप्पे-चप्पे से एक ही आवाज आ रही है। 2019 में ही दीदी का पत्ता साफ होने जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा दीदी को लगता था कि वे यहां के लोगों को धोखा देकर और डराधमकाकर राज करती रहेगीं। जिस धरती पर राम कृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद और रवींद्र नाथ टैगोर जैसे महान नेताओं के संस्कार हों, वहां के लोग दीदी का ये बर्ताव आगे बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं। बंगाल के लोगों ने मन बना लिया है कि दीदी से मुक्ति पानी है। राजपाट छिन जाने के डर से दीदी अगर भड़केंगी नहीं तो और क्या करेंगी।

मोदी ने दावा किया कि पांचवें और छठवें चरण के मतदान के बाद ही भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया और हम 300 सीटों का आंकड़ा पार कर लेंगे। ऐसा सभी सर्वे कह रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी ऐसा ही दावा किया। उन्होंने कहा कि छठवें चरण की वोटिंग के बाद ही यह साफ हो गया है कि हम बहुमत हासिल कर रहे हैं। निश्चित तौर पर हम 300 सीटें हासिल करेंगे।

pm modi in bengal,lok sabha election 2019,west bengal cm mamata banerjee,narendra modi,news,news in hindi

ममता पर योगी का हमला- बगदादी से प्रभावित होकर बनना चाहती हैं 'बगदीदी'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में रैली के दौरान सीएम ममता बनर्जी पर विवादित बयान देते हुए उनकी तुलना आईएसआईएस सरगना बगदादी से कर दी। योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि बगदादी से प्रभावित होकर 'बगदीदी' बनने का आपका (ममता बनर्जी) सपना भारत मां के सच्चे सपूत वोट की चोट से तोड़कर रहेंगे।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'बीजेपी से भयभीत ममता बंगाल में सभाओं के मंच तोड़कर, मजदूरों को पीटकर, रैलियां रद्द करवाकर बंगाल को क्या बनाना चाहती हैं? याद रखिये, बंगाल भारत का अभिन्न अंग है, बगदादी से प्रभावित होकर बगदीदी बनने का आपका सपना भारत मां के सच्चे सपूत वोट की चोट से तोड़कर रहेंगे। जय हिंद। जय भारत।' इससे पहले एक ट्वीट में योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता लिखते हुए कहा कि दीदी जो भी करें उनकी विदाई तय है। उन्होंने लिखा, 'बाधाएं आती है आएं, घिरें प्रलय की घोर घटाएं, पांवों के नीचे अंगारे, सिर पर बरसें यदि ज्वालाएं, निज हाथों में हंसते-हंसते, आग लगाकर जलना होगा, कदम मिलाकर चलना होगा। भारत-रत्न वाजपेयी जी की यह कविता हमें हृदय से स्मरण है। तानाशाह दीदी जो भी करें, उनकी विदाई तय है।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत