न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आचार संहिता उल्‍लंघन पर SC ने चुनाव आयोग से कहा - PM मोदी, शाह के खिलाफ 6 मई से पहले ले फैसला

पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस द्वारा लगाए गए आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा है कि वह 6 मई को होने वाली कोर्ट की अगली सुनवाई से पहले फैसला ले।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 May 2019 3:58:53

आचार संहिता उल्‍लंघन पर SC ने चुनाव आयोग से कहा - PM मोदी, शाह के खिलाफ 6 मई से पहले ले फैसला

पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस द्वारा लगाए गए आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा है कि वह 6 मई को होने वाली कोर्ट की अगली सुनवाई से पहले फैसला ले। इस संबंध में निर्वाचन आयोग ने न्यायालय से कहा कि प्रधान मंत्री और भाजपा प्रमुख के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की 11 शिकायतों में से दो पर पहले ही निर्णय हो चुका है। दरहसल, कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट चुनाव आयोग को निर्देश दे कि पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में जो शिकायत दर्ज कराई गई है, उस पर आयोग कार्रवाई करे। कांग्रेस का आरोप है कि पीएम और अमित शाह ने वोट मांगने के लिए सशस्त्र बलों और रक्षाकर्मियों का उल्लेख किया है। आपको बता दें कि सुष्मिता देव अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। वह वर्तमान में असम के सिलचर लोकसभा सीट से सांसद हैं और 17वीं लोकसभा के लिए वह यहां से कांग्रेस की उम्‍मीदवार भी हैं।

उल्‍लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाने वाली कांग्रेस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इससे पहले मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। सुप्रीम कोर्ट के नोटिस का चुनाव आयोग को गुरुवार को जवाब देना था।

मनु सिंघवी ने लगाया यह आरोप

इससे पहले कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने आरोप लगाया था कि पीएम मोदी और अमित शाह ने चुनाव के दौरान सभी दलों को समान अवसर के मुद्दे को लेकर ‘धोखा’ दिया है। सिंघवी ने इस मामले में चुनाव आयोग की ‘चुप्पी’ को लेकर सवाल भी उठाया था। उन्होंने चुनाव आयोग से यह सवाल पूछा था कि क्या मोदी और अमित शाह चुनाव आचार संहिता के दायरे से बाहर हैं।

सिंघवी ने चुनाव आयोग को ‘इलेक्शन ओमिशन’ कहते हुए आचार संहिता को ‘मोदी कोड ऑफ कंडक्ट’कहा था। कांग्रेस नेता ने कहा था कि दोनों नेता आचार संहिता का व्यापक रूप से उल्लंघन करते हुए अपने भाषणों में वोटों का ध्रुवीकरण, चुनाव प्रचार के दौरान सशस्त्र बलों का उल्लेख और चुनाव वाले दिन रैलियां कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी