न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फोनी तूफान: मोदी ने कहा- दीदी ने फोन का जवाब नहीं दिया, तो जवाब में ममता बनर्जी ने कहा - अगले पीएम से बात करूंगी

हाल ही में पश्चिम बंगाल में आया 'फोनी' तूफान अब राजनीतिक तूफान बन गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 May 2019 8:31:17

फोनी तूफान: मोदी ने कहा- दीदी ने फोन का जवाब नहीं दिया, तो जवाब में ममता बनर्जी ने कहा - अगले पीएम से बात करूंगी

हाल ही में पश्चिम बंगाल में आया 'फोनी' तूफान अब राजनीतिक तूफान बन गया है। दरअसल सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में एक चुनावी रैली में कहा था कि मैं बस ओडिशा में चक्रवात फोनी आने के बाद की स्थिति का आकलन कर आया हूं। मैं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी इसपर बात करना चाहता था। मैंने उन्हें फोन किया लेकिन दीदी में बहुत अभिमान है। उन्होंने मुझसे बात नहीं की। मैंने उनके कॉल का इंतजार किया लेकिन उन्होंने वापस फोन नहीं किया। इसके जवाब में बिष्णुपुर में एक चुनावी रैली में मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री नहीं मानती और मैं उनके साथ एक मंच पर नहीं दिखना चाहती। मैं अगले पीएम से बात करूंगी। हम चक्रवात से होने वाले नुकसान का ध्यान रख सकते हैं। हमें चुनाव से पहले केंद्र की मदद की जरूरत नहीं है।

साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निजी हमला किया। उन्होंने कहा कि अगर मैं टोल कलेक्टर हूं तो आप क्या हैं? सिर से पैर तक आप लोगों के खून से सने हुए हैं। जब उनसे पूछा गया कि उनकी (पीएम) पत्नी क्या करती है और वह कहां रहती हैं, तो उन्होंने (पीएम) कहा कि वह नहीं जानते। जो अपनी पत्नी की देखभाल नहीं कर सकता, वह भारतीयों की देखभाल करेगा? ममता ने झाड़ग्राम के गोपीबल्लभपुर उप मंडल में एक अन्य रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी ने उन्हें कलाईकुंडा में एक बैठक के लिए बुलाया था जहां वह चक्रवात प्रभावित ओडिशा का दौरा करने के बाद एक चुनावी सभा के लिए उतरे थे। ‘‘क्या हम उनके नौकर हैं कि वह जहां भी बुलाएंगे हमें वहां जाना पड़ेगा? अब वह आरोप लगाएंगे कि मैंने जवाब नहीं दिया या सहयोग नहीं दिखाया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आज झाड़ग्राम में मेरी (चुनावी) सभा तय थी। पश्चिम बंगाल में चुनाव चल रहे हैं जबकि ओडिशा में समाप्त हो चुके हैं। मैं चुनावी समय के दौरान एक ‘एक्सपायरी’ प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा क्यों करूं?’’

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह