न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदी को थप्पड़ मारने का मन करता है : ममता बनर्जी

मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोलते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा उनका पीएम मोदी को थप्पड़ मारने का मन करता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 May 2019 8:14:29

मोदी को थप्पड़ मारने का मन करता है : ममता बनर्जी

मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोलते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा उनका पीएम मोदी को थप्पड़ मारने का मन करता है। मैंने ऐसा झूठा प्रधानमंत्री नहीं देखा। ममता बनर्जी ने कहा 5 साल पहले उन्होंने अच्छे दिनों की बात की थी, लेकिन बाद में नोटबंदी कर दी। वह संविधान भी बदल देंगे। ममता ने कहा मैं बीजेपी के नारों में विश्वास नहीं रखती। पैसा मेरे लिए कोई मायने नहीं रखता। लेकिन जब नरेंद्र मोदी बंगाल आकर कहते हैं कि टीएमसी लुटेरों से भरी पड़ी है तो मुझे उन्हें थप्पड़ मारने का मन हुआ। ममता ने आगे कहा, मोदी जैसा झूठा मैंने आजतक नहीं देखा। असम में 22 लाख बंगालियों के नाम काट दिए गए। महाराष्ट्र और यूपी से बिहारियों को खदेड़ दिया गया। अब वह बंगाल में भी एनआरसी की बात करते हैं। ममता ने कहा, प्राकृतिक आपदा और बाढ़ के समय मोदी बंगाल नहीं आते।

पुरुलिया में टीएमसी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए ममता ने कहा, ''क्या पीएम मोदी पुरुलिया के आदिवासी गांवों के बारे में जानते हैं? अब तक यहां 300 आईटीआई कॉलेज बनवाए जा चुके हैं। दिल्ली में मोदी 5 साल से हैं। मैंने बहुत संघर्ष किया है। मैं खुद को बेचकर राजनीति नहीं करती। मैं मोदी से नहीं डरती, क्योंकि मैं इस तरह की ही जिंदगी जीती हूं।

केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए सीएम ममता ने कहा, 12 हजार किसान आत्महत्या कर चुके हैं। यूपी का चमड़ा कारोबार बंगाल में आ गया है। गैस और केबल टीवी के दामों में इजाफा हुआ है। वे सिर्फ दंगा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं और लोगों को धर्म के आधार पर बांटते हैं।

'एक्सपायरी PM के साथ मंच साझा नहीं करना'

चक्रवात फानी पर प्रधानमंत्री मोदी का फोन न उठाने के मामले पर सफाई देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वो खड़गपुर में थीं। उन्होंने कहा कि रैली में होने के कारण मैंने प्रधानमंत्री मोदी का फोन नहीं उठाया। ममता ने एक रैली में कहा, 'मैं खड़कपुर में थी इसलिए प्रधानमंत्री कार्यालय से आए फोन पर बात नहीं कर सकी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि चुनाव हो रहे हैं, ऐसे में मैं एक्सपायरी प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा नहीं करना चाहती'।

प्रियंका ने दुर्योधन से की PM मोदी तुलना

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी बताने पर कांग्रेस पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ हमला तेज कर दिया है। राजीव गांधी की बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को हरियाणा के अंबाला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नाम लिए बिना पीएम मोदी की तुलना दुर्योधन से कर दी है। प्रियंका ने कहा है कि इस देश ने अहंकार को कभी माफ नहीं किया। बीजेपी ने प्रियंका के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पश्चिम बंगाल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, "देश के लोग तय करेंगे कि कौन दुर्योधन और कौन अर्जुन है।"

भाजपा ने किया पलटवार

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा, आज ममता बनर्जी ने कहा कि वह पीएम मोदी को थप्पड़ मारेंगी। यह निंदनीय बयान है। प्रियंका गांधी ने भी आज आपत्तिजनक बयान दिया। दो दिन पहले पीएम ने कांग्रेस को अतीत की एक बात याद दिलाई थी। उन्होंने कहा, विपक्ष लगातार गाली-गलौच कर रहा है। यह उनकी हार की हताशा को दिखाता है। पीएम ने कांग्रेस को एक चैलेंज दिया था, हम उसे दोहरा रहे हैं। कांग्रेस अपने अतीत को लेकर जिस मंच पर चाहे बहस कर ले। बलूनी ने कहा, अब बोफोर्स, भ्रष्टाचार और सिख दंगों की बात करना गलत बताया जा रहा है।

ममता को सुषमा स्वराज का करारा जवाब

सुषमा ने अपने ट्विट में तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष ममता बनर्जी को मशहूर शायर बशीर बद्र के एक शेर के जरिए जवाब दिया। सुषमा स्वराज ने ममता बनर्जी को जवाब दिया और लिखा, 'ममता जी, आज आपने सारी हदें पार कर दीं। आप प्रदेश की मुख्यमंत्री हैं और मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं। कल आपको उन्हीं से बात करनी है। इसलिए बशीर बद्र का एक शेर याद दिला रही हूं: दुश्मनी जम कर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे, जब कभी हम दोस्त हो जाएं तो शर्मिंदा न हों।'

ममता जी - आज आपने सारी हदें पार कर दीं। आप प्रदेश की मुख्यमंत्री हैं और मोदी जी देश के प्रधान मंत्री हैं। कल आपको उन्हीं से बात करनी है। इसलिए बशीर बद्र का एक शेर याद दिला रही हूँ :

दुश्मनी जम कर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे,
जब कभी हम दोस्त हो जाएँ तो शर्मिंदा न हों।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत