न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मायावती को PM बनते देखना चाहता हूं : अखिलेश यादव

लोकसभा चुनाव में सियासी माहौल पल-पल बदल रहे हैं। इसी क्रम में गठबंधन में सहयोगी और बसपा प्रमुख मायावती के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि वह उन्हें पीएम बनते देखना चाहते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 May 2019 7:16:12

मायावती को PM बनते देखना चाहता हूं : अखिलेश यादव

लोकसभा चुनाव में सियासी माहौल पल-पल बदल रहे हैं। इसी क्रम में गठबंधन में सहयोगी और बसपा प्रमुख मायावती के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि वह उन्हें पीएम बनते देखना चाहते हैं। यह पहली बार है जब अखिलेश यादव बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर इतने मुखर हुए हैं। इससे पहले जब माया-अखिलेश ने अपने गठबंधन का ऐलान किया था तो मीडिया ने पूछा था कि क्या आप मायावती को पीएम बनाना चाहेंगे। इसके जवाब में अखिलेश ने बात टाल दी थी और कहा था कि वक्त आने पर देखा जाएगा।

एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में अखिलेश ने साफ कहा, 'हमारी महत्वाकांक्षाएं टकराती नहीं हैं। मैं मायावती जी को प्रधानमंत्री के रूप में देखने की पूरी कोशिश कर रहा हूं। वह मुझे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में देखने के लिए पूरी कोशिश कर रही हैं।' वैसे अखिलेश यादव ने इस इंटरव्यू में माना कि इस गठबंधन में वह पहले इतने सहज नहीं थे। उन्हें 2018 में बीजेपी की कर्नाटक हार का जिक्र करते हुए कहा कि वह और मायावती इससे खुश थे, पर हमने इसे लेकर बात नहीं की थी। हालांकि, अखिलेश का कहना है कि अब वे दोनों एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं। उत्‍तर प्रदेश के पूर्व सीएम ने कहा कि अगर कोई महिला पीएम बनती है तो उन्हें खुशी होगी।

कुछ दिनों पहले ही यूपी में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि अखिलेश ने मायावती के साथ अब तक का सबसे बड़ा धोखा किया है। इसे पीएम की गठबंधन में फूट डालने की कोशिश के तौर पर देखा गया, जिसके बाद से ही अखिलेश मायावती के प्रति और उदार हो गए हैं।

वैसे आपको बता दें कि मायावती भी पीएम बनने को लेकर सीरियस हैं, क्योंकि अंबेडकर नगर की रैली में उन्होंने लोगों से कहा था कि अगर जरूरत पड़ेगी तो वह वहां से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत