न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजीव गांधी और बोफोर्स का नाम लेकर मोदी ने दी कांग्रेस को चुनौती जवाब में राहुल गांधी ने कही यह बात...

दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई चुनौती के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भले ही नरेन्द्र मोदी ने उनके पिता राजीव गांधी का अपमान किया हो लेकिन प्रधानमंत्री के लिए उनके मन में केवल प्यार है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 May 2019 8:01:42

राजीव गांधी और बोफोर्स का नाम लेकर मोदी ने दी कांग्रेस को चुनौती जवाब में राहुल गांधी ने कही यह बात...

दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई चुनौती के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भले ही नरेन्द्र मोदी ने उनके पिता राजीव गांधी का अपमान किया हो लेकिन प्रधानमंत्री के लिए उनके मन में केवल प्यार है। दरहसल, कल पीएम मोदी ने राजीव गांधी का नाम लिए बिना कहा था कि अगर कांग्रेस में दम है तो उनके नाम पर चुनाव लड़े। पीएम मोदी ने कांग्रेस को चुनौती दी कि वह ‘बोफोर्स के आरोपी’ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर चुनाव लड़कर दिखाए।

इसके जवाब में राहुल गांधी ने दिल्ली के चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में जामा मस्जिद के पास एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी ने एक शहीद (राजीव गांधी) का अपमान किया है। मेरे परिवार के लिए भले ही वह कितनी भी घृणा करें, मैं उन्हें केवल प्यार करता हूं। उन्होंने दावा किया कि केवल उनकी पार्टी ही पीएम मोदी, बीजेपी और आरएसएस को रोक सकती है। बता दें कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों के लिए छठे चरण में 12 मई को मतदान होगा।

lok sabha election 2019,rahul gandhi,rajiv gandhi,congress,narendra modi,bjp,congress vs bjp,news,news in hindi

पीएम मोदी ने राजीव गांधी को बताया था भ्रष्टाचारी नंबर 1

शनिवार को उत्तर प्रदेश में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने राहुल गांधी के दिवंगत पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम लिये बगैर कहा 'आपके पिताजी को आपके राज दरबारियों ने गाजे-बाजे के साथ मिस्टर क्लीन बना दिया था। लेकिन देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नम्बर वन के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया। नामदार यह अहंकार आपको खा जाएगा। ये देश गलतियां माफ करता है, मगर धोखेबाजी को कभी माफ नहीं करता।' इस बयान के बाद प्रधानमंत्री की काफी आलोचना हुई थी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने दिवंगत पिता राजीव गांधी के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘भ्रष्टाचारी नंबर 1' का तंज कसे जाने पर रविवार को ‘प्यार और झप्पी के साथ' उन्हें जवाब देते हुए कहा कि आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं। गांधी ने कहा कि मोदी खुद के बारे में अपनी धारणा मेरे पिता पर थोप रहे हैं लेकिन वह अपने आप को बचा नहीं पायेंगे क्योंकि उनके लिए लड़ाई खत्म हो गई है। इतना ही नहीं भाजपा (BJP) की सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने राजीव गांधी को ‘भारत का सबसे बड़ा मॉब लिंचर' बताया है। रविवार को शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ‘भारत के सबसे बड़े मॉब लिंचर' थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को ‘भ्रष्टाचारी नंबर-1' बताने वाले बयान का समर्थन करते हुए, सिरसा ने कहा कि गांधी दुनिया के एकमात्र प्रधानमंत्री थे जिन्होंने ‘एक समुदाय विशेष के खिलाफ मॉब लिंचिंग की योजना बनाई थी।'

कांग्रेस और अन्य विपक्षी नेताओं ने की कड़ी निंदा

मोदी की टिप्पणी की कांग्रेस और अन्य विपक्षी नेताओं ने कड़ी निंदा की है जिनका मानना है कि प्रधानमंत्री ने एक ऐसे पूर्व प्रधानमंत्री, जो इस दुनिया में नहीं है, के बारे में ऐसी टिप्पणी कर अपने पद की मर्यादा गिरायी है। लेकिन भाजपा ने कहा कि मोदी ने राजीव गांधी के बारे में जो कुछ कहा है, वह हर शब्द सही है और यह कि कांग्रेस प्रमुख लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी की संभावित हार से घबरा गये हैं।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को निंदा की और कहा कि देश इस बयान के लिए उन्हें माफ नहीं करेगा। ठाकरे ने ट्वीट किया, ‘नफरत, अंतहीन झूठ और सार्वजनिक जीवन की मर्यादा लांघने में रत्तीभर अफसोस नहीं तीन ऐसी बातें हैं जो नरेंद्र मोदी की पहचान बन गयी हैं। यह दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ उनके नवीनतम बयानों से और तेज हुआ है। राष्ट्र उन्हें बिल्कुल माफ नहीं करेगा।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह