न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Exit Poll जारी होने के बाद कुमार विश्वास का तंज, कहा - शैतान कहीं के, कम से कम 23 मई तक तो चैन से सोने देते

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के लिए आखिरी चरण की 59 सीटों पर हुए मतदान के साथ ही चुनावी आचार संहिता खत्म हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 May 2019 9:08:42

Exit Poll जारी होने के बाद कुमार विश्वास का तंज, कहा - शैतान कहीं के, कम से कम 23 मई तक तो चैन से सोने देते

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के लिए आखिरी चरण की 59 सीटों पर हुए मतदान के साथ ही चुनावी आचार संहिता खत्म हो गई है। जिसके बाद तमाम एग्जिट पोल्स (Exit Polls 2019) सामने आ गए है। ज्यादातर एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी नीत एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। एग्जिट पोल इशारा कर रहे हैं कि एक बार फिर नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। एग्जिट पोल आने के बाद बीजेपी ने दावा किया है कि अकेले पार्टी ही 300 का आंकड़ा पार करेगी। हालाकि कांग्रेस को 2014 से ज्यादा सीटें मिल रही है लेकिन फिर भी एग्जिट पोल के नतीजे निराश करने वाले हैं। क्योंकि एक भी एग्जिट पोल में कांग्रेस को इतनी सीटें नहीं मिल रही हैं कि वह अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर सरकार बना सके। लगभग सभी एग्जिट पोल में एनडीए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाती दिख रही है। हालाकि विपक्ष ने इन सभी एग्जिट पोल्स को सिरे से नकार दिया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एग्जिट पोल्स के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर लिखा, "हमने सारे एग्जिट 2004 में भी देखे थे, 2018 के पांच राज्यों के चुनाव के समय भी देखे थे, सब कांग्रेस की हार दिखा रहे थे, पर परिणाम सभी ने देखे। 23 मई का इंतजार करिए, सारी हकीकत सामने आ जाएगी। कांग्रेस की सीटें निश्चित ही बढ़ेंगी, भाजपा के नारों-जुमलों की हकीकत भी सामने आएगी।

वही इसी बीच कुमार विश्वास (Kumar Vishvas) ने एक्जिट पोल जारी होने के बाद तंज कसते हुए ट्वीट किया, 'ये एग्जिट पोल्स वाले भी बहुत बदमाश हैं, कम से कम 23 मई तक तो चैन से सोने देते? शैतान कहीं के।

इसके अलावा कुमार विश्वास ने चंद्रबाबू नायडू को लेकर भी तंज कसा। कुमार विश्वास ने ट्वीट किया, इस एग्जिट पोल के बाद 'चंद्राबाबू' को लग रहा होगा कि बेकार ही दिल्ली तक आकर 'चंदा बाबू' से मिले। बता दे, एक्जिट पोल के आंकड़ों पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और विपक्ष को एक जुट करने में जुटे चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि एक्जिट पोल कई बार फेल हो चुके हैं। जमीन पर हालात अलग होते हैं। उन्होंने दावा किया कि टीडीपी आंध्र प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनाएगी। वहीं, वरिष्ठ नेता शरद यादव ने लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को बहुमत मिलने का दावा किया है और कहा है कि सोनिया गांधी के साथ बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

सात चरण में संपन्न हुए चुनाव

बता दें कि बीजेपी ने इस बार 420 सीटों पर चुनाव लड़ा है, जबकि बाकी सीटें उसने अपने सहयोगी पार्टियों के साथ बांटा है। इस बार 11 अप्रैल से 19 मई के बीच 7 चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न हुआ।

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत