न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कमल हासन के 'हिंदू आतंकवादी' बयान पर भड़के तमिलनाडु के मंत्री, कहा- काट देनी चाहिए उनकी जीभ

तमिलनाडु सरकार में दुग्ध एवं डेयरी विकास राज्यमंत्री और अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता केटी राजेंद्र बालाजी ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी के लिए उनकी जीभ काट देनी चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 May 2019 9:18:17

कमल हासन के 'हिंदू आतंकवादी' बयान पर भड़के तमिलनाडु के मंत्री, कहा- काट देनी चाहिए उनकी जीभ

अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन (Kamal Haasan) ने चुनावी सरगर्मियों के बीच सोमवार को तमिलनाडु के अरावकुरिचि में अपनी पार्टी मक्कल निधि मय्यम के उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार के दौरान कहा, आजाद भारत का पहला आतंकी एक हिंदू था। उसका नाम नाथूराम गोडसे था। यहीं से आतंक की शुरुआत हुई थी। कमल हासन के इस बयान के बाद उनकी कड़ी आलोचना हो रही है। तमिलनाडु सरकार में दुग्ध एवं डेयरी विकास राज्यमंत्री और अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता केटी राजेंद्र बालाजी ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी के लिए उनकी जीभ काट देनी चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने कमल हासन (Kamal Haasan) की पार्टी मक्कल नीधि मैयम (एमएनएम) पर पाबंदी लगाने का भी अनुरोध किया है। बालाजी ने मांग की है कि चुनाव आयोग इस मामले में कार्रवाई करे।

राज्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘उनकी जीभ काट देनी चाहिए...उन्होंने कहा है कि (स्वतंत्र भारत का पहला अतिवादी) हिन्दू था। अतिवाद का कोई धर्म नहीं होता, न हिन्दू, न मुस्लिम न ईसाई।' बालाजी ने हासन पर अल्पसंख्यक वोट हासिल करने के लिए 'नाटक करने' का आरोप लगाया। मंत्री ने कहा, ‘आप जहर क्यों उगल रहे हैं। (हासन द्वारा बोला गया) हर शब्द जहर है। हिंसा के बीज बो रही हासन की पार्टी पर पाबंदी लगाई जानी चाहिए और चुनाव आयोग को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

इससे पहले हासन के बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तमिलसई सौंदरराजन ने ट्वीट कर कहा कि गांधी की हत्या और हिंदू आतंकवाद का मामला अभी उठाना निंदनीय है। तमिलनाडु के उपचुनाव से पहले अल्पसंख्यकों के वोट जुटाने के लिए यह बात उठाकर हासन आग से खेल रहे हैं। उन्होंने श्रीलंका के बम ब्लास्ट पर कोई विचार नहीं दिया।

lok sabha election 2019,kamal haasan,mahatma gandhi,makkal needhi maiyam,nathuram godse,nathuram godse terrorist,nathuram godse hindu terrorist,news,news in hindi

इससे पहले पीएम मोदी के बॉयोपिक में मुख्य किरदार निभाने वाले विवेक ओबेरॉय ने भी इसपर प्रतिकिया देते हुए कहा कि 'डियर कमल सर, आप एक महान कलाकार हैं। जिस तरह कला का कोई धर्म नहीं होता, आतंकवाद का भी कोई धर्म नहीं होना चाहिए! आप कह सकते हैं कि गोडसे एक आतंकी था, क्यों आप 'हिंदू' शब्द का प्रयोग कर रहे हैं? क्योंकि आप एक मुस्लिम बाहुल इलाके में थे और वोटों की तरफ देख रहे थे? प्लीज सर देश का विभाजन मत करिए, हम सब एक हैं।'

दरअसल, कमल हासन ने कहा था, ''मैं ऐसा इसलिए नहीं बोल रहा हूं कि यह मुसलमान बहुल इलाका है, बल्कि मैं यह बात गांधी की प्रतिमा के सामने बोल रहा हूं। आजाद भारत का पहला आतंकवादी हिन्दू था और उसका नाम नाथूराम गोडसे है। वहीं से इसकी (आतंकवाद) शुरुआत हुई।'' रविवार की रात एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने कहा कि वह एक ऐसे स्वाभिमानी भारतीय हैं जो समानता वाला भारत चाहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत