न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विवादित बयान : आजाद भारत का पहला आतंकवादी हिंदू था, जिसका नाम था नाथूराम गोडसे : कमल हासन

अपनी पार्टी मक्कल निधि मय्यम के उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि आजाद भारत का पहला आतंकवादी एक हिंदू था और उसका नाम था नाथूराम गोडसे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 May 2019 12:08:06

विवादित बयान : आजाद भारत का पहला आतंकवादी हिंदू था, जिसका नाम था नाथूराम गोडसे : कमल हासन

चुनावी सरगर्मियों के बीच सोमवार को अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसपर विवाद होने की आशंका है। अपनी पार्टी मक्कल निधि मय्यम के उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि आजाद भारत का पहला आतंकवादी एक हिंदू था और उसका नाम था नाथूराम गोडसे। बता दें कि नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। तमिलनाडु के अरवाकुरिची विधानसभा क्षेत्र में 19 मई को उप चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए वे अपने उम्मीदवार के पक्ष में वोट मांग रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं इसलिए यह नहीं कह रहा हूं क्योंकि यह मुस्लिम बहुल इलाका है। मैं इसलिए यह कह रहा हूं क्योंकि गांधी की प्रतिमा सामने है। बता दें कि कमल हासन ने राजनीति में कदम रखा है और उन्होंने पिछले साल ही मक्कल निधि मैय्यम पार्टी की स्थापना की थी। करीब एक साल पहले लॉन्च किए गए कमल हासन की पार्रीट एमएनएम का मतलब ग्रामीण तमिलनाडु के विकास और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई पर ध्यान केंद्रित करना है। मैं गांधी का ग्रेट ग्रांडसन हूं। मैं यहां उनकी हत्या के लिए न्याय मांगने आया हूं। मेरे दिल को चोट पहुंची है और मैं कहना चाहता हूं कि मैं सच्चा भारतीय हूं और कोई भी सच्चा भारतीय चाहेगा कि देश में शांति बने रहे और देश में समानता रहे।

हासन ने कहा, कोई भी सच्चा भारतीय हमेशा राष्ट्रीय झंडे तिरंगा को पसंद करेगा और वह चाहेगा हमेशा यही राष्ट्रीय झंडा रहे। उन्होंने यह बयान 19 तारीख को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार के दौरान दिया।

इससे पहले साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रहे कमल हासन ने कहा था कि वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। मक्कल नीधि मय्यम यानी एमएनएम का घोषणा पत्र और उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करते हुए कमल हासन ने कहा था कि सभी उम्मीदवार मेरे चेहरे हैं। मुझे रथ खींचने वाला बनने से बेहतर रथ बनने में गर्व होगा। घोषणा पत्र जारी करते हुए 64-वर्षीय कमल हासन भी वादों की एक बड़ी सूची के साथ आए, जिसमें नौकरियों, महिलाओं के लिए समान वेतन और आरक्षण और किसानों के लिए 100 प्रतिशत लाभ आदि का जिक्र है। उन्होंने कहा कि वह 50 लाख नौकरियां पैदा करेंगे और महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी उतना ही वेतन मिलेगा, जितना पुरुषों को। अन्य लुभावने वादे में यह भी सुनिश्चित कर रहे थे कि राज्यों के राज्यपाल अपने विधायकों द्वारा चुने जाएं। हासन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन की होम डिलीवरी, मुफ्त वाईफाई, राजमार्गों पर कोई टोल न लगे इसका वादा किया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत