न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'BJP की सरकार बनी तो अटल सरकार की तरह 13 दिनों में गिरेगी' : शरद पवार

सीनियर नेता और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने लोकसभा चुनाव 2019 में मोदी सरकार की विदाई का दावा किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 May 2019 2:43:33

'BJP की सरकार बनी तो अटल सरकार की तरह 13 दिनों में गिरेगी' : शरद पवार

सीनियर नेता और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने लोकसभा चुनाव 2019 में मोदी सरकार की विदाई का दावा किया है। शरद पवार ने कहा अगर 23 मई के बाद बीजेपी को सरकार बनाने के लिए बुलाते है तो वह सदन में अपना बहुमत सिद्ध नहीं कर सकेगी। शरद पवार ने दावा किया कि अगर मोदी सरकार बनाने में कामयाब हो भी जाते हैं तो उसका वही हस्र होगा जो 1996 में अटल बिहारी वाजपेयी की 13 दिन की सरकार का हुआ था।

हालांकि, शरद पवार ने ये साफ साफ संकेत दिए कि लोकसभा चुनाव नतीजों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरेगी, लेकिन बहुमत से दूर रहेगी।

ABP न्यूज़ से खास बातचीत में शरद पवार ने त्रिशंकु लोकसभा की स्थिति में हॉर्स ट्रेडिंग की किसी भी गुंजाइश से इनकार करते हुए स्पष्ट किया कि सारे पक्ष एक साथ होंगे। शरद पवार ने कहा, ‘’21 मई को नॉन बीजेपी सरकार बनने की प्रक्रिया की शुरुआत होगी। सभी पक्ष कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाने के लिए एक साथ आएंगे। सभी विपक्षी दल बैठक कर रहे हैं। उसके बाद हम कोई फैसला करेंगे।’’

शरद पवार ने कहा, ‘’हम सब अलग-अलग लड़े हैं लेकिन हमारी कोशिश पांच सालों तक एक स्थिर सरकार देने की होगी और मेरी जिम्मेदारी इन सभी को साथ रखने की होगी।’’ इस दौरान शरद पवार ने मजाकिया लहजे में कहा कि बीजेपी गलत कह रही है। वह तो 500 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा, ‘’8 महीने पहले तीन राज्यों से उनकी सरकार गई। इससे लोगों का ट्रेंड समझा जा सकता है।’’

गठबंधन की स्थिति में नरेंद्र मोदी स्वीकार नहीं- पवार

इससे पहले भी शरद पवार कह चुके हैं, ‘’लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत नहीं मिलेगा। वहीं अगर ये सबसे बड़ी पार्टी बनी तो भी उसे गठबंधन की जरूरत पड़ेगी। बीजेपी बड़ी पार्टी बन सकती है पर उसे बहुमत नहीं मिलेगा और गठबंधन की स्थिति में नरेंद्र मोदी स्वीकार नहीं होंगे। इस चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। उन्हें बहुमत के लिए जो आंकड़े चाहिए वो उन्हें नहीं मिलने वाले हैं।’’

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत