न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोडसे विवाद: प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर PM मोदी ने जताई नाराजगी, कहा - मैं मन से कभी माफ नहीं कर पाउंगा

प्रज्ञा ठाकुर के नाथूराम गोडसे को लेकर दिए गए अपने बयान पर अमित शाह के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी नाराजगी जता दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 May 2019 4:55:52

गोडसे विवाद: प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर PM मोदी ने जताई नाराजगी, कहा - मैं मन से कभी माफ नहीं कर पाउंगा

प्रज्ञा ठाकुर के नाथूराम गोडसे को लेकर दिए गए अपने बयान पर अमित शाह के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी नाराजगी जता दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि गांधी जी या गोडसे के बारे में जो भी बयान दिये गये हैं, यह भयंकर खराब है, घृणा के लायक है, आलोचना के लायक है। सभ्य समाज के अंदर ऐसी सोच नहीं चल सकती है। उन्होंने माफी मांग ली अलग बात है लेकिन मैं मन से कभी माफ नहीं कर पाउंगा।

इससे पहले अमित शाह ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की थी। अमित शाह ने अपने ट्विट में कहा, ''पार्टी की अनुशासन समिति ने तीनों नेताओं से जवाब मांगकर उसकी एक रिपोर्ट 10 दिन के अंदर पार्टी को दे, इस तरह की सूचना दी गयी है।'' अमित शाह ने तीनों नेताओं के इस बयान को निजी बयान बताया है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, ''पिछले दो दिनों में अनंतकुमार हेगड़े, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और नलीन कटील के जो बयान आये हैं वो उनके निजी बयान हैं, उन बयानों से भारतीय जनता पार्टी का कोई संबंध नहीं है।''

नाथूराम गोडसे को लेकर दिए बयान के बाद बीजेपी के नेता अनंतकुमार हेगड़े, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और नलीन कटील की मुश्किलें बढ़ने लगी है। भारतीय जनता पार्टी ने दोनों नेताओं से इस बारे में जवाब मांगा है।

lok sabha election 2019,narendra modi,pragya thakur,nathuram godse,pragya thakur controversial statement,news,news in hindi

प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे को बताया था देशभक्त

गौरतलब है कि मीडिया के सवाल के जवाब में प्रज्ञा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। उन्होंने कहा था, ''नाथूराम गोडसे देशभक्त थे... हैं...और रहेंगे, उनको आतंकवादी कहने वाले लोग स्वयं के गिरेबान में झांककर देखें अबकी चुनाव में ऐसे लोगों को जवाब दे दिया जाएगा।''

क्या कहा था बीजेपी सांसद नलीन कटील ने

वहीं गुरुवार को बीजेपी सासंद नलिन ने कहा, ''गोडसे ने एक को मारा, कसाब ने 72 को मारा, राजीव गांधी ने 17 हजार को मारा। अब आप खुद तय कर लो कि कौन ज्यादा क्रूर है।'' नलिन कटील बीजेपी के टिकट पर यहां से दूसरी बार सांसद चुने गए हैं।

प्रज्ञा ठाकुर को मिला था हेगड़े का साथ

इससे पहले कर्नाटक की उत्तर कन्नड़ सीट से सांसद अनंत कुमार हेगड़े के ट्वीट कर कहा था, ''उन्हें खुशी है कि 70 साल बाद बदले हुए वैचारिक माहौल में गोडसे पर बहस हो रही है। नाथूराम गोडसे को आखिरकार इस बहस से खुशी हुई होगी। यह समय मुखर होने और बयान पर शर्मिंदा न होने का है।''

प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान के बाद विपक्षियों ने पलटवार किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने तंज कसते हुए कहा, 'बापू का हत्यारा देशभक्त? हे राम! खुद को अपने उम्मीदवार से अलग कर लेना ही काफी नहीं है। बीजेपी के राष्ट्रवादी दिग्गजों को तुम्हारा रुख साफ करने की हिम्मत है।' हालाकि प्रज्ञा ने अपने इस बयान के बाद माफी मांगी है। मध्य प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष विजेश लुनावत ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें प्रज्ञा कह रही हैं, ‘‘यह मेरा निजी बयान था। मैं रोड शो कर रही थी। इस दौरान मुझे भगवा आतंकवाद के बारे में प्रश्न पूछा गया। यह मेरा त्वरित जवाब था क्योंकि मैं रास्ते में थी। मैं किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचाना चाहती थी। मेरे बयान से अगर किसी की भावना को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगती हूं। वीडियो में उन्होंने कहा, ‘‘मैं गांधी जी का बहुत सम्मान करती हूं। गांधी जी ने जो देश के लिए किया है उसे भुलाया नहीं जा सकता है। मैंने टीवी नहीं देखा है लेकिन जो पार्टी लाइन है, बीजेपी का निष्ठावान कार्यकर्ता होने के नाते मैं भी उस पर चलूंगी।' उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस बयान के लिए माफी मांगती हूं।'’

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर