न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस पर बरसे राजनाथ सिंह, बोले - 'बहादुर कभी लाशें नहीं गिना करते, लाशें गिद्ध गिनते हैं'

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के स्‍टार प्रचारक और देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ में एयर स्‍ट्राइक की तरफ इशारा करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Apr 2019 6:49:54

कांग्रेस पर बरसे राजनाथ सिंह, बोले - 'बहादुर कभी लाशें नहीं गिना करते, लाशें गिद्ध गिनते हैं'

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के स्‍टार प्रचारक और देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने सोमवार को उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ में एयर स्‍ट्राइक की तरफ इशारा करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। राजनाथ ने कहा 'बहादुर कभी लाशें नहीं गिना करते, लाशें गिद्ध गिनते हैं।' पिथौरागढ़ के देव सिंह मैदान में आयोजित सभा में राजनाथ सिंह ने कहा, 'एयर स्‍ट्राइक को लेकर कांग्रेस के लोगों को आपत्ति है। वे कह रहे हैं कि बताइए कितने लोगों को मारा। 1971 में श्रीमती इंदिरा गांधी ने पाकिस्‍तान को धूल चटाई थी तो उस समय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने संसद में खड़े होकर उनकी प्रशंसा की थी। यदि पाक को धूल चटाने के लिए इंदिरा जी का जयकारा हो सकता है तो पाक को सबक सिखाने के लिए मोदी जी का जयकारा क्‍यों नहीं हो सकता है?'

राजनाथ ने बालाकोट में वायु सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर विपक्ष द्वारा सबूत मांगने पर उसे आड़े हाथों लिया। राजनाथ ने कहा कि 1971 की लड़ाई में जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे तब अटल जी ने संसद में इंदिराजी की प्रशंसा की थी। पर अब विपक्ष अपनी भूमिका भूल रहा है। उसे सेना के शौर्य पर सवाल उठाने से बाज आना चाहिए। गृहमंत्री ने कहा कि भारत तेजी से बढ़ रहा है और नए भारत का निर्माण हो रहा है। इसी कड़ी में राजौरी गार्डन में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों की चिंता कर रहे हैं इसलिए वे देश के पहले चौकीदार हैं।

वह यहां पार्टी प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में चुनावी सभा संबोधित करने आए थे। बता दें कि उत्‍तराखंड की सभी पांचों लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए सभी पार्टियों के स्‍टार प्रचारकों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को रुद्रपुर मे एक रैली को संबोधित किया था। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी भी छह अप्रैल को राज्‍य में कई सभाएं करने आ रहे हैं। बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह यहां चुनाव प्रचार कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत