न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोगों के प्रति असंवेदनशील रही कांग्रेस, उनके लिए जिंदगी का कोई मोल नहीं : PM मोदी

सैम पित्रोदा के बयान पर शुक्रवार को हरियाणा के रोहतक में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 May 2019 2:29:31

लोगों के प्रति असंवेदनशील रही कांग्रेस, उनके लिए जिंदगी का कोई मोल नहीं : PM मोदी

सैम पित्रोदा के बयान पर शुक्रवार को हरियाणा के रोहतक में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि आज वे लोग कानून के घेरे में हैं और अगले पांच साल में जेल के अंदर होंगे। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अपने पापों के लिए कहती है जो 'हुआ तो हुआ'। लोगों के जीवन के प्रति कांग्रेस कितनी असंवेदनशील है इसका अंदाजा इसी बात से लगता है। मोदी ने कहा कि 3 शब्दों से कांग्रेस का अहंकार समझा जा सकता है। उनके (कांग्रेस) लिए जीवन का कोई मूल्य नहीं है। गुरुवार को पित्रोदा ने कहा था कि 1984 में दंगे हुए तो हुए। देश पर सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाली कांग्रेस कितनी संवेदनहीन है। ये तीन शब्दों से समझा जा सकता है। वे शब्द हैं- हुआ तो हुआ। कांग्रेस का अहंकार इन्हीं तीन शब्दों से समझ सकते हैं। कल उनके एक बड़े नेता ने कहा कि 1984 का दंगा हुआ तो हुआ। ये नेता गांधी परिवार के सबसे करीबी है।'' कांग्रेस ने 70 साल तक देश कैसे चलाया है, उनका दिमाग कैसे चलता है, उनकी खोपड़ी में कैसा अहंकार भरा है ये कल केवल 3 शब्दों में उन्होंने खुद ही समेट दिया। पीएम मोदी ने 1984 में सिखों पर हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा, हिमाचल, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और अन्य प्रदेशों में सिखों पर जो निशाना बनाया गया, उसका नेतृत्व कांग्रेस ने किया। ये पाप कांग्रेस के हर छोटे-बड़े नेता ने किया, लेकिन आज कांग्रेस कह रही है “हुआ तो हुआ”। दिल्ली से हजारों की संख्या में सिख भाई-बहनों को, अपने परिवार को लेकर भागना पड़ा, अपना घर-बार छोड़ना पड़ा, लेकिन आज कांग्रेस कह रही है कि ''हुआ तो हुआ''। हरियाणा की जनता इसका जवाब देगी।’’

प्रधानमंत्री के मुताबिक, ‘‘कांग्रेस में भ्रष्टाचार ही उनका संस्कार है। रोहतक की रेवड़ियां मुझे पसंद है, कुछ दोस्त मुझे गुजरात भेजते थे। लेकिन कांग्रेस ने सरकारी नौकरियों को रेवड़ी की तरह बांटते और बेचते रहे है। यहां के किसानों की जमीन पर भ्रष्‍टाचार की खेती करते रहे हैं। नामदार के रिश्तेदार (रॉबर्ट वाड्रा) ने यहां के पूर्व सीएम के साथ मिलकर क्या-क्या गुल खिलाए। किसानों की जमीन हड़प ली और नोटों की खेती की। 5 साल का मौका दीजिए, देश को लूटने वाले जेल में होंगे।'' उन्‍होंने कहा कि किसान के साथ-साथ कांग्रेस ने शहीदों को भी नहीं छोड़ा। वन रैंक-वन पेंशन हो, पुलिस मेमोरियल हो या सैनिकों के लिए राष्ट्रीय स्मारक हो, कांग्रेस ने इन सब पर धोखा दिया। हमारी सरकार ने ये सारे काम किये हैं।

‘आतंकियों को घर में घुसकर मारते हैं’

''कांग्रेस की कमजोर सरकार आतंकियों के हमले झेलती और रोती रही। हमने सेना को खुली छूट दी है कि हम पर हमले का पूरी ताकत से जवाब दो। आप गोली चलाओगे तो चौकीदार गोला चलाएगा। आतंकियों को छिपाओगे तो हम घुसकर मारेंगे। आतंकियों के हौसले कितने भी बुलंद हों, हम उनके घर में घुसकर मारते हैं और दुनिया हमारे साथ खड़ी है। पाकिस्तान अकेला पड़ गया है।''

रोहतक, मंडी और होशियारपुर का गणित

रोहतक सीट पर भाजपा ने अरविंद शर्मा को उतारा है। उनका सामना भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के बेटे दीपेंद्र से है। रोहतक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ माना जाता है। 2014 के लोकसभा चुनाव में दीपेंद्र जीते थे। भाजपा के ओमप्रकाश धनखड़ दूसरे नंबर पर रहे थे।

मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा और भाजपा से रामस्वरूप शर्मा मैदान में हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के रामस्वरूप शर्मा ने कांग्रेस से लगातार दो बार सांसद रहीं प्रतिभा सिंह को 39 हजार वोटों से हराया था।

होशियारपुर लोकसभा सीट से भाजपा-शिअद गठबंधन के प्रत्याशी सोम प्रकाश चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस ने राजकुमार चब्बेवाल को टिकट दिया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में होशियारपुर सीट से भाजपा के प्रत्याशी विजय सांपला ने कांग्रेस के मोहिंदर सिंह को 13582 वोटों से हराया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत