न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाओं ने BJP मंत्री से कहा - आधे गांव को ही मिलता है पीने का पानी, तो जवाब मिला - मुझे वोट भी आधे लोगों ने ही दिया था

गुजरात (Gujarat) के जल आपूर्ति मंत्री कुंवरजी बावलिया से जब पीने के पाने की समस्या को लेकर कुछ अशिक्षित महिलाओं ने शिकायत की तो नेताजी का बड़ा ही चौकाने वाला जवाब सामने आया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Apr 2019 10:30:21

महिलाओं ने BJP मंत्री से कहा - आधे गांव को ही मिलता है पीने का पानी, तो जवाब मिला - मुझे वोट भी आधे लोगों ने ही दिया था

गुजरात (Gujarat) के जल आपूर्ति मंत्री कुंवरजी बावलिया से जब पीने के पाने की समस्या को लेकर कुछ "अशिक्षित महिलाओं" ने शिकायत की तो नेताजी का बड़ा ही चौकाने वाला जवाब सामने आया। उन्होंने कहा पिछली बार केवल 55 फीसदी गांववालों ने ही मुझे वोट दिया था। मंत्री ने कहा, 'मेरे पास पूरा जल संशाधन मंत्रालय है, मैं सरकार में हूं। अगर जरूरत पड़ी तो मैं गांव में पानी की सप्लाई के लिए करोड़ों रुपये मंजूर कर सकता हूं। जब इस बार मैंने चुनाव लड़ा तो मुझे केवल 55 फीसदी वोट मिले। आप सब लोगों ने मुझे वोट क्यों नहीं दिया।' बता दें, बावलिया ने पिछले साल कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली थी और उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। उन्होंने गुजरात की जसदण विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत हासिल की थी। कनसारा गांव में भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रहे मंत्री को गांववालों के गुस्से का सामना करना पड़ा था।

बाद में रिपोर्टर ने जब उनसे सवाल किया तो बावलिया ने अपने बयान का बचाव करते हुए कहा कि प्रदर्शन करनी वाली महिलाएं अनपढ़ थीं और स्थानीय राजनीति से प्रेरित होकर उन्होंने सवाल पूछे थे। साथ ही उन्होंने कहा कि यह शिकायत उनके मंत्रालय की नहीं है, बल्कि स्थानीय पंचायत से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा, 'मैंने उनसे कहा था कि यह पंचायत का मुद्दा है, इसका मेरे मंत्रालय से कोई लेना देना नहीं।'

कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने बावलिया पर निशाना साधा है, 'अगर कोई भाजपा को वोट नहीं देता है और दूसरी पार्टी को वोट डाल देता है, क्या उनकी मूलभूत जरूरतें पूरी नहीं होगी। यह बदले की राजनीति है।'

बता दें, गुजरात में भाजपा विधायक ने मतदाताओं को धमकी दी थी, इसके लेकर चुनाव अधिकारियों ने उन्हें चेतावनी दी है। भाजपा विधायक मधु श्रीवास्तव पर तीन अप्रैल को वड़ोदरा जिले में एक रैली के दौरान वोटरों को धमका कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप है। वड़ोदरा की कलक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी शालिनी अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक को इस मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। मधु वड़ोदरा जिले के वाघोडिया से भाजपा विधायक हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत