न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विवादित बयान : गुजरात बीजेपी प्रमुख जीतू वघानी ने कहा- 23 मई के बाद कांग्रेस नेताओं को पागलखाने जाना पड़ सकता है

गुजरात बीजेपी प्रमुख जीतू वघानी ने कांग्रेस को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस नेताओं को पागलखाने में भर्ती होना पड़ सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 May 2019 8:14:40

विवादित बयान : गुजरात बीजेपी प्रमुख जीतू वघानी ने कहा- 23 मई के बाद कांग्रेस नेताओं को पागलखाने जाना पड़ सकता है

गुजरात बीजेपी प्रमुख जीतू वघानी ने कांग्रेस को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस नेताओं को पागलखाने में भर्ती होना पड़ सकता है। वघानी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के अनुमान वाले एग्जिट पोल पर सवाल नहीं उठाया था। उन्होंने गांधीनगर में कहा, ''तब उन्हें नहीं लगा कि लोग मूर्ख है क्योंकि कांग्रेस जीत रही थी। कांग्रेस नेताओं ने हार को पचाने की क्षमता खो दी है। विपक्षी पार्टी के नेताओं की मानसिकता को देखते हुए मुझे लगता है कि 23 मई को असल में चुनाव नतीजे आने के बाद उन्हें पागलखाने में भर्ती कराना पड़ सकता है।''

दरहसल, वघानी की टिप्पणी गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता परेश धानानी के एक ट्वीट के जवाब में आयी है। अमरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार धानानी ने सोमवार को ट्वीट कर एग्जिट पोल्स की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया जिनमें बीजेपी को आसान जीत मिलने का अनुमान जताया गया है।

वही इसके जवाब में कांग्रेस नेता हिमांशु पटेल ने कहा, ''वघानी ने सभी सीमाएं लांघ दी। मुझे लगता है कि उन्हें डॉक्टरों से अपनी मानसिक जांच कराने की जरुरत है।'' गुजरात कांग्रेस प्रमुख अमित चावडा ने कहा कि वघानी के बयान ने सत्तारूढ़ पार्टी का असली चरित्र उजागर कर दिया है।

बता दे, तमाम एग्जिट पोल्स के आंकड़ों का मिलान करने पर एनडीए को 280 से ज्यादा सीटें, जबकि यूपीए को 120 के आसपास सीटें मिल सकती हैं।

lok sabha election 2019,gujarat,congress,jitu vaghani,bjp,mental hospital,news,news in hindi

Exit Poll के बाद विपक्ष राजनीतिक रुप से ICU में पहुंच गया : गिरिराज सिंह

लोकसभा चुनाव के परिणामों से पहले आए एग्जिट पोल के नतीजों पर कई राजनेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। कुछ ने विपक्ष पर खुलकर हमला बोला तो कईयों ने एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं जताया। सोमवार को बिहार के बेगूसराय सीट से बीजेपी के उम्मीदवार गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए राजनीतिक पश्चाताप करने के लिए सलाह दी है। इतना ही नहीं उन्होंने ममता बनर्जी और चंद्रबाबू नायडू के नाम का जिक्र करते हुए तंज कसा है। गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी और चंद्रबाबू नायडू समते सभी विपक्षों को आईसीयू में पहुंचने जैसा बतलाया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ''एग्जिट पोल देखकर ममता बनर्जी एवं चंद्रबाबू नायडू समेत सम्पूर्ण विपक्ष राजनीतिक रुप से आई सी यू में पहुंच गए हैं। अब 23 तारीख के बाद इन सभी को जनता के बीच राजनीतिक पश्चाताप करना चाहिए ताकि इन्हें राजनीतिक मोक्ष की प्राप्ति हो सके।'' बता दे, गिरिराज सिंह बिहार में बीजेपी (BJP) के बड़े नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में वह बिहार के बेगूसराय से चुनावी ताल ठोंक रहे हैं। उनका मुकाबला जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार से है। वह इस समय बिहार के नवादा से सांसद हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह