न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनिया और लालू खानदान जितनी गाली देंगे गरीब का बेटा मोदी उतना ही ताकतवर होगा : गिरिराज

राबड़ी देवी द्वारा पीएम मोदी को जल्लाद कहने पर उन्होंने कहा कि सोनिया और लालू खानदान जितनी गाली देंगे गरीब का बेटा मोदी उतना ही ताकतवर होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 May 2019 5:24:28

सोनिया और लालू खानदान जितनी गाली देंगे गरीब का बेटा मोदी उतना ही ताकतवर होगा : गिरिराज

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों को आड़े हाथ लेते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रियंका गांधी, राबड़ी देवी, संजय निरूपम, ममता बनर्जी, शहला रशीद और केसी त्यागी पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी के पीएम मोदी को दुर्योधन कहने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि उनकी मां सोनिया गांधी ने तो पीएम मोदी को हत्यारा तक कहा था। वहीं, राबड़ी देवी द्वारा पीएम मोदी को जल्लाद कहने पर उन्होंने कहा कि सोनिया और लालू खानदान जितनी गाली देंगे गरीब का बेटा मोदी उतना ही ताकतवर होगा।

संजय निरूपम के पीएम मोदी को औरंगजेब का आधुनिक अवतार कहने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस का वश चलता तो तुष्टिकरण के नाम पर औरंगजेब का शासन ला दिया होता, यही उसका असली रूप है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं की सहिष्णुता की परीक्षा ना ली जाए, क्योंकि औरंगजेब का शासन अब दोबारा नहीं आएगा।

गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी के पीएम मोदी को थप्पड़ मारने के बयान पर कहा कि ये वोट के लिए मारिच का रूप ले रहे हैं। इनका वश चले तो जय श्री राम बोलने पर प्रतिबंध लगा दें। अब थप्पड़ मारने की बात करने वाले भूल जाएं, बंगाल की जनता ममता बनर्जी को ऐसा थप्पड़ लगा रही है कि उन्हें जीवन में ऐसा बोलना याद रहेगा।

पैगम्बर साहब पर फिल्म बनाकर दिखाएं


बीजेपी के फायरब्रांड नेता ने पैगम्बर मोहम्मद पर फिल्म बनाने की बात को लेकर कहा कि हमने अपने चुनाव में झेला है कि बेगूसराय में किस तरह शहला रशीद ने हिंदुओं को गाली देते हुए कहा था कि हिंदू गौ मांस खाते हैं, लेकिन उनमें हिम्मत नहीं थी कि बोलें कि अमीर मुसलमान शाम को सुअर का मांस खाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के अंदर हमारे देवी-देवताओं को सेक्सी कहा गया और उस पर फिल्म बनी। फिल्मकारों में हिम्मत है तो पैगम्बर साहब पर फिल्म बनाकर दिखाएं। गिरिराज सिंह ने केसी त्यागी के धारा 370 को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि धारा 370, समान नागरिक संहिता और राम मंदिर हमारे एजेंडे में सबसे ऊपर है। उन्होंने ये लोग छद्म निरपेक्ष हैं और देश ऐसे चेहरे को देख रहा है और एक-एक चेहरे का हिसाब लेगा। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना भी हमारे एजेंडे में सबसे ऊपर रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल