न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

21वीं सदी में भी हाईटेक नहीं हुए मुलायम सिंह, बेटे अखिलेश के हैं कर्जदार, पत्नी के पास है 2 करोड़ के गहने

मुलायम सिंह ने शपथ पत्र में अपने ऊपर बेटे अखिलेश यादव की देनदारी दिखाई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Apr 2019 12:55:25

21वीं सदी में भी हाईटेक नहीं हुए मुलायम सिंह, बेटे अखिलेश के हैं कर्जदार, पत्नी के पास है 2 करोड़ के गहने

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन के दौरान दाखिल किए गए शपथ पत्र में उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे अखिलेश यादव के कर्जदार हैं। मुलायम सिंह ने शपथ पत्र में अपने ऊपर बेटे अखिलेश यादव की देनदारी दिखाई है। उन्होंने कुल दो करोड़, 13 लाख, 80 हजार की देनदारी की बात कही है। उन्होंने अपनी जीविका का साधन कृषि और लोकसभा सदस्य के रूप में प्राप्त होने वाला वेतन बताया है। हालांकि, उनकी संपत्तियों में पिछले चुनाव की अपेक्षा कोई इजाफा नहीं हुआ।

मुलायम सिंह के पास कुल 16.52 करोड़ रुपये की चल-अचल सम्पत्ति है। वहीं उनकी पत्नी साधना यादव के पास 5 करोड़ 06 लाख 86 हजार 842 रुपये की संपत्ति है। जिसमें साढ़े सात किलो सोने के गहने भी शामिल हैं। जिनकी वर्तमान कीमत 2 करोड़, 41 लाख रुपये बताई है। बीते चुनाव में आभूषणों की कीमत 1 करोड़, 93 लाख, 56 हजार, 6667 बताई थी।

मुलायम के पास 1 करोड़ 36 लाख 65 हजार 853 रुपये और उनकी पत्नी साधना यादव के पास 2 करोड़ 97 लाख 65 हजार 742 रुपये की चल संपत्ति है। शपथ पत्र में मुलायम के पास 16 करोड़ 52 लाख 44 हजार 300 रुपये की चल और अचल संपत्ति का जानकारी दी गई है। शपथ पत्र में मुलायम सिंह ने वित्तीय वर्ष 2017-18 में 32 लाख 02 हजार 615 रुपये की कुल आय बताई है। वहीं पत्नी की आय 25 लाख 61 हजार 170 रुपये होना बताया है। अचल सम्पत्ति के रूप में मुलायम सिंह के पास 1 करोड़ 36 लाख 65 हजार 853 रुपये हैं और उनकी पत्नी साधना यादव के पास 2 करोड़ 97 लाख 65 हजार 742 रुपये की अचल सम्पत्ति है।

मुलायम के पास 16 लाख 17 हजार 266 रुपये की नकदी है। मुलायम के पास 5 बैंक खाते हैं जिसमें से इटावा की बैंक ऑफ बड़ौदा में तीन एक खाता स्टेट बैंक दिल्ली और एक खाता लखनऊ में है। मुलायम ने 9,47,298 रुपए की पॉलिसी भी ले रखी है।

शपथ पत्र में उन्होंने अपने पास वाहनों की संख्या शून्य बताई है। वहीं उनकी पत्नी साधना यादव के पास एक टोयोटा कार व एक एलीमिनेटर है। सैफई में पैतृक मकान के साथ ही मुलायम सिंह यादव के पास इटावा में भी आवासीय भवन है। इटावा में बना बंगला 16 हजार वर्ग फुट में फैला हुआ है। इसकी वर्तमान में कीमत छह करोड़ रुपये से अधिक है। इतना ही नहीं, उनकी पत्नी साधना यादव के पास लखनऊ में भी बंगला है। जिसकी कीमत उन्होंने 70 लाख, 94 हजार रुपये बताई है। 21वीं सदी में भी मुलायम सिंह यादव हाईटेक नहीं हुए। उनके पास न तो अपनी ईमेल आईडी है और न ही वे किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं। शपथ पत्र में उन्होंने ईमेल आईडी और सोशल मीडिया पर एकाउंट की संख्या शून्य लिखी है।

बता दें कि मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक सफर बेहद लंबा रहा है। 1967 में पहली बार मुलायम सिंह यादव ने विधायक का कार्यभार संभाला और उसके बाद वो 7 बार विधायक रहे। उसके बाद वो आबादी के लिहाज से सबसे बड़े प्रदेश यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री रहे। यूपी के मुख्यमंत्री के अलावा वो 1996 से 1998 तक केंद्र सरकार में रक्षामंत्री भी रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत