न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वादे पूरे करने में नाकाम 'चायवाला' अब लोगों को मूर्ख बनाने के लिये 'चौकीदार' बन गया: ममता बनर्जी

मोदी के तीन नारे हैं लूट, दंगे और लोगों की हत्या। वादे पूरे करने में नाकाम 'चायवाला' अब लोगों को मूर्ख बनाने के लिये 'चौकीदार' बन गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Apr 2019 6:30:55

वादे पूरे करने में नाकाम 'चायवाला' अब लोगों को मूर्ख बनाने के लिये 'चौकीदार' बन गया: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कूच बिहार में एक रैली में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगर दोबारा सत्ता में आए तो वह संविधान को ठुकरा देंगे और देश को लोकतांत्रिक की जगह एक ही व्यक्ति पर केंद्रित देश बना देंगे। उन्होंने कहा मोदी के तीन नारे हैं लूट, दंगे और लोगों की हत्या। वादे पूरे करने में नाकाम 'चायवाला' अब लोगों को मूर्ख बनाने के लिये 'चौकीदार' बन गया है।

ममता ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की ही सरकार थी जिसने बांग्लादेश के साथ 2015 में छह दशकों तक चले बस्तियों के मुद्दे का समाधान निकाला। ममता ने कहा कि बीजेपी ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के जरिये देश के वैध नागरिकों को शरणार्थी बनाने की कोशिश की है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा, "हम (तृणमूल कांग्रेस) कभी राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को अनुमति नहीं देंगे। मोदी कौन होते हैं यह तय करने वाले कि कौन देश में रहेगा और कौन जाएगा। नागरिकता संशोधन बिल देश के वैध नागरिकों को शरणार्थी बनाने की एक और साजिश है। हमें उनकी (बीजेपी) भयावह साजिश से सावधान रहना होगा।"

ममता ने 'मैं भी चौकीदार' अभियान के लिये मोदी का मजाक उड़ाते हुए कहा कि 2014 के दौरान किये गए वादे पूरे करने में नाकाम 'चायवाला' अब लोगों को मूर्ख बनाने के लिये 'चौकीदार' बन गया है।

lok sabha election 2019,mamata benerjee,mamata benerjee news,chaiwala,chowkidar,narendra modi,narendra modi news,west bengal,news,hindi news

'स्पीड ब्रेकर' कहने पर भड़की ममता बनर्जी, पीएम मोदी को कहा 'एक्सपायरी बाबू' और 'एक्सपायरी पीएम'

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को 'एक्सपायरी बाबू' कहा। एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि वह एक्सपायरी बाबू हैं और उनकी सरकार भी कुछ दिन बाद एक्सपायर होने वाली है। उन्होंने कहा कि पीएम (PM Modi) ने सिलीगुड़ी में कहा कि टीएमसी ने कोई काम नहीं किया है, मैं आपसे पूछती हूं कि आपने पांच साल में क्या किया है। मैं बताती हूं कि आपने सिर्फ झूठ बोला है। ममता ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में उनकी सरकार ने लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी कार्य किये हैं। उन्होंने कहा कि उनके शासन में बंगाल में किसानों की आय में तीन गुना वृद्धि हुई है। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने पीएम मोदी (PM Modi) के 'स्पीड ब्रेकर' कमेंट पर पलटवार किया है। नरेंद्र मोदी द्वारा सिलीगुड़ी और कोलकाता में भाजपा की रैली के दौरान कहा था कि पश्चिम बंगाल में चिटफंड घोटाला हुआ। मेरे गरीब भाइयों और बहनों का पैसा लेकर दीदी के मंत्री, दीदी के विधायक, दीदी के साथी भाग गए, उन्होंने गरीबों को लूट लिया। पीएम मोदी ने कहा दीदी ने पश्चिम बंगाल के 70 लाख से ज्यादा किसान परिवारों के विकास पर भी ब्रेक लगा दिया है। देश के तमाम राज्यों में पीएम किसान सम्मान योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जा रहे हैं। लेकिन दीदी तो दीदी हैं। पीएम किसान सम्मान योजना पर भी उन्होंने पश्चिम बंगाल में ब्रेक लगा दिया। पीएम मोदी ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में एक स्पीड ब्रेकर है, जिनको आप दीदी के नाम से जानते हैं। दीदी को गरीबों की चिंता नहीं है। आखिर दीदी को गरीबी की राजनीति करनी है, वो गरीबी खत्म करने के लिए कैसे काम कर सकती हैं? अगर गरीबी ही खत्म हो जाएगी, तो दीदी की पॉलिटिक्स खत्म हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल