न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Exit Polls : 2014 के मुकाबले BJP को इस बार इन राज्यों में मिलेंगी ज्यादा सीटें, पूरी रिपोर्ट

जाने ऐसे कौन से राज्य हैं जहां BJP+ को इस चुनाव में सीटों का फायदा हो रहा है...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 May 2019 4:09:19

Exit Polls : 2014 के मुकाबले BJP को इस बार इन राज्यों में मिलेंगी ज्यादा सीटें, पूरी रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव 2019 की वोटिंग खत्म होते ही रविवार को अलग-अलग सर्वे का अनुमान सामने आने लगा कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती है। ज्यादातर एग्जिट पोल्स में के मुताबिक उम्मीद की जा रही है कि बीजेपी (BJP) के नेतृत्व वाली एनडीए 2019 के लोकसभा चुनाव में 336 सीटें जीत सकती है। लगभग सभी एग्जिट पोल्‍स (Exit Polls) का अनुमान एक जैसा है। यूपीए को पिछली बार से दोगुनी सीटें मिलने के आसार हैं। एग्जिट पोल में सबसे चौंकाने वाले नतीजे उत्तर प्रदेश से सामने आए जहां की 80 लोकसभा सीटों में बीजेपी+ को मात्र 33 सीटें मिलती हुई दिख रही है। वहीं सपा-बसपा गठबंधन को राज्य की 45 सीटें मिलती हुई दिख रही है। ऐसे में जहां बीजेपी को इस एग्जिट पोल में देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में पिछली बार के मुकाबले सीटों का नुकसान होता हुआ दिख रहा है तो वहीं कई राज्यों में उसकी साल 2014 के मुकाबले सीटों में बढोतरी भी हुई है। आइए देखते है ऐसे कौन से राज्य हैं जहां BJP+ को इस चुनाव में सीटों का फायदा हो रहा है...

किन-किन राज्यों में बढ़ी BJP+ की सीट

केरल - 20 सीट (बीजेपी को 1 सीट का फायदा)

केरल की 20 लोकसभा सीटों पर आए सर्वे में बीजेपी एक सीट जीतती हुई दिख रही है। वहीं साल 2014 में वह राज्य में एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं हुई थी।

ओडिशा - 21 सीट (बीजेपी को 8 सीटों का फायदा)

एक और राज्य जहां बीजेपी+ को बड़ा फायदा होता हुआ दिख रहा है वह है ओडिशा। नवीन पटनायक के राज्य में बीजेपी इस बार 21 में से 9 सीटें जीतती हुई दिख रही है। वहीं बीजेडी 12 सीटें जीत रही है। साल 2014 में बीजेपी को ओडिशा में केवल 1 सीटें मिली थी। इसका साफ मतलब है कि इस राज्य में बीजेपी को 8 सीटों का फायदा होता हुआ दिख रहा है।

पश्चिम बंगाल - 42 (बीजेपी को 14 सीटों का फायदा)

दीदी यानि ममता बनर्जी के गढ़ में बीजेपी इस बार सेंध लगाती हुई दिख रही है। इस बार राज्य में बीजेपी को 16 सीटें मिलती हुई दिख रही है। वहीं यूपीए को 2 और सत्ताधारी टीएमसी को 24 सीटें मिलने का अनुमान है। साल 2014 में बीजेपी को पश्चिम बंगाल में मात्र 2 सीटें मिली थी। इस लिहाज से पार्टी को राज्य में 14 सीटों का फायदा होता दिख रहा है।

बिहार- 40 सीट (बीजेपी को 3 सीटों का फायदा)

एनडीए को बिहार में इस बार 34 सीटें मिलती हुई दिख रही है। पिछली बार NDA को बिहार में 31 सीटें मिली थी। इस हिसाब से राज्य में बीजेपी को 3 सीटों का फायदा होता हुआ दिख रहा है।

झारखंड -14 सीट (बीजेपी को 5 सीटों का फायदा)

राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से बीजेपी 6 सीटें जीत रही है जबकि कांग्रेस के खाते में 8 सीटें आई थी। यहां साल 2014 में बीजेपी केवल 1 सीट जीती थी जबकि इस बार उसे 5 सीटों का फायदा हो रहा है।

पंजाब-13 सीट (बीजेपी को 1 सीट का फायदा)

पंजाब के 13 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को 3 सीटें मिलती हुई दिख रही है। लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी यहां केवल 2 सीटें जीती थी। यहां बीजेपी को 1 सीट का फायदा होता हुआ दिख रहा है।

बता दे, 2014 में एनडीए को 336, यूपीए को 60 और अन्य को 147 सीटें मिली थीं। हालांकि, असल परिणाम तो 23 मई को ही सामना आएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह