न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जानें किसकी सरकार बना रहा है सट्टा बाजार, BJP और Congress को मिलेंगी कितनी सीटें

सट्टा बाजार एग्जिट पोल की तुलना में कुछ कम सीटें दे रहे हैं। सात चरणों में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में कई शहरों के सट्टा बाजार भाजपा को 238 से 245 सीटें दे रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 May 2019 10:02:56

जानें किसकी सरकार बना रहा है सट्टा बाजार, BJP और Congress को मिलेंगी कितनी सीटें

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के परिणामों से पहले तमाम एग्जिट पोल्स के आंकड़ों का मिलान करने पर एनडीए को 280 से ज्यादा सीटें, जबकि यूपीए को 120 के आसपास सीटें मिल सकती हैं। लेकिन सट्टा बाजार एग्जिट पोल की तुलना में कुछ कम सीटें दे रहे हैं। सात चरणों में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में कई शहरों के सट्टा बाजार भाजपा को 238 से 245 सीटें दे रहे हैं। राजस्थान में सट्टेबाज भाजपा को 242-245 सीटें दे रहे हैं, जबकि दिल्ली के सट्टा बाजार में यह संख्या 238-241 है। करीब-करीब यही आंकड़ा मुंबई का भी है। वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा ने 282 सीटें जीती थी, जबकि अन्य सहयोगी दलों के साथ राजग की कुल 336 सीटें थीं।

ज्यादातर एक्जिट पोल में भाजपा को अकेले बहुमत के करीब दिखाया गया है, वहीं सट्टा बाजार में यह आंकड़ा कुछ कम है। लेकिन राजग (NDA) को वे पूर्ण बहुमत दे रहे हैं। आईएएनएस-सीवोटर के एक्जिट पोल में भाजपा को 236 सीटें मिलने का अनुमान है। यह सट्टा बाजार के आकलन के करीब है। सट्टा बाजार का मानना है कि कांग्रेस (Congress) 75-82 सीटें जीत सकती है। कई एक्जिट पोल के नतीजे बताते हैं कि राजग को 312, संप्रग को 110 और अन्य को 98 सीटें मिल सकती हैं।

बता दे, लोकसभा चुनाव के परिणामों से पहले आए एग्जिट पोल के नतीजों के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। 23 मई को होने वाली मतगणना से पहले अलग-अलग चैनलों द्वारा जारी किया गया एग्जिट पोल राजनीतिक दलों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। एग्जिट पोल में विपक्ष पार्टियों को अपनी हार साफ़ दिख रही है। ऐसे में सभी विपक्षी पार्टियों ने एग्जिट पोल के दावों को खारिज करते हुए स्ट्रांग रूम में रखे ईवीएम मशीन पर निगरानी रखने के लिए अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है। इन दलों को आशंका है कि ईवीएम से छेड़छाड़ की जा सकती है। विपक्ष का कहना है कि इस चुनाव में एनडीए की हार होगी।

कौन सा सर्वे किसको दे रहा है कितनी सीटें

न्यूज 24 चाणक्य: बीजेपी 276, यूपीए- 46, अन्य- 220

टाइम्स नाऊ-वीएमआर: एनडीए- 306, यूपीए- 142, अन्य- 94

एबीपी-नीलसन- एनडीए 267, यूपीए- 127, अन्य- 148

न्यूज X-नेता- एनडीए- 242, यूपीए- 165, अन्य- 136

रिपब्लिक+सी वोटर: एनडीए- 287, यूपीए- 128, अन्य- 127

रिपब्लिक+जन की बात: एनडीए- 305, यूपीए- 124, अन्य- 113

न्यूज नेशन: एनडीए- 282-290, यूपीए- 118-126, अन्य 130-138

बता दे, 2014 में एनडीए को 336, यूपीए को 60 और अन्य को 147 सीटें मिली थीं। हालांकि, असल परिणाम तो 23 मई को ही सामना आएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल