न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एक क्लिक पर जानें सारे एग्जिट पोल में किसे मिल रही हैं कितनी सीटें

तमाम एग्जिट पोल्स के आंकड़ों का मिलान करने पर एनडीए को 280 से ज्यादा सीटें, जबकि यूपीए को 120 के आसपास सीटें मिल सकती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 May 2019 4:29:31

एक क्लिक पर जानें सारे एग्जिट पोल में किसे मिल रही हैं कितनी सीटें

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सभी सात चरणों का मतदान रविवार, 19 मई को संपन्न हो गया। इसी के साथ तमाम एग्जिट पोल्स के नतीजे भी सामने आ गए हैं। विभिन्न एग्जिट पोल्स में केंद्र में फिर एक बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ एनडीए सरकार की वापसी का अनुमान जताया गया है। तमाम एग्जिट पोल्स के आंकड़ों का मिलान करने पर एनडीए को 280 से ज्यादा सीटें, जबकि यूपीए को 120 के आसपास सीटें मिल सकती हैं।

रविवार, 19 मई को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सभी सात चरणों का मतदान संपन्न हो गया। देश के सबसे बड़े सियासी रण के नतीजे सात चरणों के चुनाव के बाद ईवीएम में कैद हो चुके हैं। ये नतीजे 23 मई को जनता के सामने आएंगे लेकिन उससे पहले माम एग्जिट पोल्स के नतीजे भी सामने आ गए हैं। बता दे, तो दुनिया में ओपिनियन पोल का चलन 1940 में शुरू हुआ था, लेकिन भारत में इसकी शुरुआत 1960 में हुई थी। सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसायटीज (CSDS) ने इसकी शुरुआत की थी। जबकि इसे 1980 में जमीनी स्‍तर पर उतारने की कोशिश की गई थी। उस वक्‍त के पत्रकार प्रणव रॉय ने मतदाताओं की नब्‍ज को टटोलने के लिए एक सर्वे किया था। इसी को देश में एग्जिट पोल की शुरुआत कहा जाता है। विभिन्न एग्जिट पोल्स में केंद्र में फिर एक बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ एनडीए सरकार की वापसी का अनुमान जताया गया है। तमाम एग्जिट पोल्स के आंकड़ों का मिलान करने पर एनडीए को 280 से ज्यादा सीटें, जबकि यूपीए को 120 के आसपास सीटें मिल सकती हैं। 2014 में एनडीए को 336, यूपीए को 60 और अन्य को 147 सीटें मिली थीं।

नए राज्यों में पैर पसार रही है बीजेपी

एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी/एनडीए महज हिंदीभाषी राज्यों में अपना अब तक का श्रेष्ठतम प्रदर्शन ही नहीं कर रही, बल्कि वह बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों में भी अपने पैर पसार रही है।

न्यूज 24 चाणक्य: बीजेपी 276, यूपीए- 46, अन्य- 220

टाइम्स नाऊ-वीएमआर: एनडीए- 306, यूपीए- 142, अन्य- 94

एबीपी-नीलसन- एनडीए 267, यूपीए- 127, अन्य- 148

न्यूज X-नेता- एनडीए- 242, यूपीए- 165, अन्य- 136

रिपब्लिक+सी वोटर: एनडीए- 287, यूपीए- 128, अन्य- 127

रिपब्लिक+जन की बात: एनडीए- 305, यूपीए- 124, अन्य- 113

न्यूज नेशन: एनडीए- 282-290, यूपीए- 118-126, अन्य 130-138

overall exit polls 2019,overall,exit polls 2019,lok sabha elections 2019,abp news lok sabha elections 2019 exit polls,exit polls 2019,latest exit polls 2019,exit poll results 2019,exit poll results 2019 lok sabha,exit poll 2019 lok sabha latest

किन-किन राज्यों में बढ़ी BJP+ की सीट

केरल - 20 सीट (बीजेपी को 1 सीट का फायदा)


केरल की 20 लोकसभा सीटों पर आए सर्वे में बीजेपी एक सीट जीतती हुई दिख रही है। वहीं साल 2014 में वह राज्य में एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं हुई थी।

ओडिशा - 21 सीट (बीजेपी को 8 सीटों का फायदा)

एक और राज्य जहां बीजेपी+ को बड़ा फायदा होता हुआ दिख रहा है वह है ओडिशा। नवीन पटनायक के राज्य में बीजेपी इस बार 21 में से 9 सीटें जीतती हुई दिख रही है। वहीं बीजेडी 12 सीटें जीत रही है। साल 2014 में बीजेपी को ओडिशा में केवल 1 सीटें मिली थी। इसका साफ मतलब है कि इस राज्य में बीजेपी को 8 सीटों का फायदा होता हुआ दिख रहा है।

पश्चिम बंगाल - 42 (बीजेपी को 14 सीटों का फायदा)

दीदी यानि ममता बनर्जी के गढ़ में बीजेपी इस बार सेंध लगाती हुई दिख रही है। इस बार राज्य में बीजेपी को 16 सीटें मिलती हुई दिख रही है। वहीं यूपीए को 2 और सत्ताधारी टीएमसी को 24 सीटें मिलने का अनुमान है। साल 2014 में बीजेपी को पश्चिम बंगाल में मात्र 2 सीटें मिली थी। इस लिहाज से पार्टी को राज्य में 14 सीटों का फायदा होता दिख रहा है।

बिहार- 40 सीट (बीजेपी को 3 सीटों का फायदा)

एनडीए को बिहार में इस बार 34 सीटें मिलती हुई दिख रही है। पिछली बार NDA को बिहार में 31 सीटें मिली थी। इस हिसाब से राज्य में बीजेपी को 3 सीटों का फायदा होता हुआ दिख रहा है।

झारखंड -14 सीट (बीजेपी को 5 सीटों का फायदा)

राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से बीजेपी 6 सीटें जीत रही है जबकि कांग्रेस के खाते में 8 सीटें आई थी। यहां साल 2014 में बीजेपी केवल 1 सीट जीती थी जबकि इस बार उसे 5 सीटों का फायदा हो रहा है।

पंजाब-13 सीट (बीजेपी को 1 सीट का फायदा)

पंजाब के 13 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को 3 सीटें मिलती हुई दिख रही है। लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी यहां केवल 2 सीटें जीती थी। यहां बीजेपी को 1 सीट का फायदा होता हुआ दिख रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल