न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़ी कार्रवाई: आचार संहिता उल्लंघन को लेकर योगी, मायावती, आजम और मेनका पर बैन

चुनाव आयोग ने आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर कड़ी सख्ती दिखाई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Apr 2019 7:57:44

बड़ी कार्रवाई: आचार संहिता उल्लंघन को लेकर योगी, मायावती, आजम और मेनका पर बैन

चुनाव आयोग ने आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर कड़ी सख्ती दिखाई है। चुनाव आयोग ने कल कड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीएसपी सुप्रीमो मायावती के सांप्रदायिक बयान को लेकर दोनों ही नेताओं को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी मानते हुए प्रतिबंध लगा दिया है।

चुनाव आयोग ने योगी आदियत्यनाथ पर 3 दिन और मायावती पर 2 दिन के लिए चुनाव प्रचार, भाषण और बयानबाज़ी करने पर रोक लगा दी। दोनों नेताओं पर चुनाव आयोग का प्रतिबंध 16 अप्रैल सुबह 6 बजे से लागू हो जाएगा। मायावती को देवबंद में उनके भाषण में मुसलमानों से किसी विशेष पार्टी को वोट न देने की अपील करने के लिये नोटिस जारी किया गया था। प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि बीएसपी प्रमुख ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया था।

वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के सीएम आदित्यनाथ को मेरठ में एक रैली को संबोधित करते हुए उनकी "अली" और "बजरंग बली" वाली टिप्पणी के लिए नोटिस दिया गया था। बीजेपी नेता आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनावों की तुलना इस्लाम में श्रद्धेय 'अली' और हिंदू देवता बजरंग बली के बीच मुकाबले से की थी। आदित्यनाथ ने कहा था, "अगर कांग्रेस, सपा, बीएसपी को 'अली' पर विश्वास है तो हमें 'बजरंग बली' पर विश्वास है। दोनों नेताओं के बयानों की शिकायत चुनाव आयोग से की गई थी। इतना ही नहीं आचार संहिता का उल्लंघन को दखते हुए चुनाव आयोग ने आजम खान और मेनका गांधी के चुनाव प्रचार पर भी रोक लगा दी। आजम खान के चुनाव प्रचार पर 72 घंटे और मेनका गांधी के चुनाव प्रचार पर 48 घंटे के लिए बैन लगा दिया है। चुनाव आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत प्रदत्त अधिकारों को इस्तेमाल करते हुये दोनों नेताओं के रवैये की आलोचना करते हुये देश में कहीं भी प्रचार अभियान में हिस्सा लेने से रोका है।

आजम खान ने बीजेपी प्रत्याशी जया प्रदा के खिलाफ सारी हदें लांघते हुए बेहद आपत्तिजनक बयान दिया था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में रामपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जयाप्रदा का नाम लिए बगैर उन पर जमकर निशाना साधते हुए कहा था कि जिसको हम उंगली पकड़कर रामपुर लाए, रामपुर की गलिया, रामपुर की सड़कों की पहचान कराई, किसी का कांधा नहीं लगने दिया उसके शरीर से आप गवाही दोगे...छूने नहीं दिया, गंदी बात नहीं करने दी...आपने दस साल अपना प्रतिनिधित्व कराया। मगर आपमें और मुझमें क्या फर्क है?... रामपुर वालों, उत्तर प्रदेश वालों, हिंदुस्तान वालो...उसकी असलियत समझने में आपको 17 बरस लग गए, मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का जो अंडरवियर है वो खाकी रंग का है। इस पर चुनाव आयोग ने कड़ा कदम उठाया है और उन पर 72 घंटे के लिए चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी है।

वहीं बीजेपी की उम्मीदवार मेनका गांधी ने भी सुल्तानपुर से समुदाय विशेष को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। इसकी चुनाव आयोग से शिकायत की गई थी। अब चुनाव आयोग ने आजम खान के साथ मेनका गांधी पर भी बैन लगा दिया है। मेनका गांधी पर 48 घंटे का बैन लगाया गया है। दोनों नेताओं पर ये बैन कल सुबह 10 बजे से लागू हो जाएगा।

आपको बता दें कि दूसरे चरण के लिये 18 अप्रैल को होने वाले मतदान के मद्देनजर 16 अप्रैल को शाम पांच बजे से प्रचार अभियान थम जायेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत