न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनुच्छेद 370 पर महबूबा मुफ्ती की चेतावनी- जम्मू कश्मीर पहले ही विस्फोटक के ढेर पर है, BJP आग से न खेले...

जम्मू कश्मीर पहले ही विस्फोटक के ढेर पर है और हमने उसकी झलक पुलवामा में देखी। यदि भाजपा ऐसे बयान देना बंद नहीं करती है और ऐसे इरादे (अनुच्छेद 370 के बारे में) नहीं छोड़ती है तो इससे न केवल जम्मू कश्मीर बल्कि पूरा क्षेत्र जलेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Apr 2019 10:47:03

अनुच्छेद 370 पर महबूबा मुफ्ती की चेतावनी- जम्मू कश्मीर पहले ही विस्फोटक के ढेर पर है, BJP आग से न खेले...

लोकसभा चुनावों के लिए सोमवार को बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया है। संकल्प पत्र जारी होने के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि साल 2022 में जब आजादी के 75 साल होंगे, तब सपनों का भारत बनाने के लिए हमने 75 लक्ष्य तय किये हैं। BJP के घोषणा पत्र को लेकर तमाम विपक्षी दल हमलावर हैं। घोषणापत्र में कहा गया है कि पार्टी जम्मू-कश्मीर से धारा 35A हटाने की कोशिश करेगी। घोषणा पत्र में धारा 35 A को जम्मू-कश्मीर के गैर स्थाई निवासियों और महिलाओं के लिए भेदभावपूर्ण बताया गया है। इसके साथ ही धारा 370 पर भी दृष्टिकोण को दोहराया गया है। इसे लेकर जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने भी हमला बोला है। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जब बात जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे की हो तो भाजपा को आग से नहीं खेलना चाहिए। उन्होंने साथ ही चेतावनी दी कि अनुच्छेद 370 खत्म करना, राज्य की भारत से आजादी होगी। महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने कहा, 'यदि आप जम्मू कश्मीर को अनुच्छेद 370 से मुक्त करते हैं तो आप राज्य को देश से भी मुक्त करेंगे। मैंने कई बार कहा है कि अनुच्छेद 370 जम्मू कश्मीर को देश से जोड़ता है। जब आप इस सेतु को तोड़ते हैं, भारत राज्य पर अपनी वैधता भी खो देगा। वह कब्जा करने वाली ताकत बन जाएगा।' पीडीपी नेता ने चेतावनी दी कि भाजपा को आग से खेलने से परहेज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य के विशेष दर्जे में कोई भी बदलाव पूरे दक्षिण एशिया को खतरे में डाल सकता है। उन्होंने कहा, 'जम्मू कश्मीर पहले ही विस्फोटक के ढेर पर है और हमने उसकी झलक पुलवामा में देखी। यदि भाजपा ऐसे बयान देना बंद नहीं करती है और ऐसे इरादे (अनुच्छेद 370 के बारे में) नहीं छोड़ती है तो इससे न केवल जम्मू कश्मीर बल्कि पूरा क्षेत्र जलेगा।' उन्होंने कहा, 'इसलिए मेरी भाजपा को चेतावनी है कि वह आग से खेलना बंद करे। जम्मू कश्मीर में विस्फोटक है। यदि आपने चिंगारी लगाई, सब कुछ आग की लपटों में होगा।कोई जम्मू कश्मीर और भारत नहीं होगा।' इससे पहले मुफ्ती ने कहा कि अनुच्छेद 370 समाप्त होने पर भारतीय संविधान राज्य में लागू नहीं होगा।

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के घोषणा पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रही थीं, जिसमें पार्टी ने अनुच्छेद 370 को खत्म करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। महबूबा मुफ्ती ने कहा, 'भाजपा मोर्चों पर असफल हुई है, चाहे वह बेरोजगारी हो, किसानों का मुद्दा हो या महंगाई हो। अब वे मुद्दे तलाश रहे हैं, जिनका इस्तेमाल वे वोट जुटाने के लिए कर सकें।'

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत