न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर चुनाव के बाद BJP फिर से सत्ता में आई तो राहुल गांधी होंगे जिम्मेदार : केजरीवाल

‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को आप का घोषणापत्र जारी करते हुये कांग्रेस पर आरोप लगाया कि अगर चुनाव के बाद बीजेपी फिर से सत्ता में आती है तो इसके लिये सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जिम्मेदार होंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Apr 2019 5:15:08

अगर चुनाव के बाद BJP फिर से सत्ता में आई तो राहुल गांधी होंगे जिम्मेदार : केजरीवाल

‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को आप का घोषणापत्र जारी करते हुये कांग्रेस पर आरोप लगाया कि अगर चुनाव के बाद बीजेपी फिर से सत्ता में आती है तो इसके लिये सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा 'मुझे बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मोदी और अमित शाह जी की जोड़ी अगर दोबारा सत्ता में आती है तो इसके लिए केवल और केवल एक ही शख़्स ज़िम्मेदार होगा और वह है राहुल गांधी।' केजरीवाल ने कहा कांग्रेस ने सभी राज्यों में विपक्ष के गठबंधन को कमज़ोर करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा राहुल गांधी जिस तरह उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल, दिल्ली, हरियाणा गोवा, चंडीगढ़ में विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश कर रहे है यह अच्छी बात नहीं है।

कांग्रेस की मंशा पर सवाल

कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाते हुए केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में भी विपक्ष को हराने की पूरी कोशिश कर रही है, जगह जगह सपा बसपा गठबंधन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस, केरल, पश्चिम बंगाल में भी विपक्ष को नुकसान पहुंचा रही है। मुझे नहीं पता कांग्रेस की मंशा क्या है। चुनाव के बाद कांग्रेस की अगुवाई में सरकार बनने की स्थिति में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिये आप द्वारा समर्थन देने के सवाल पर केजरीवाल ने कहा, यह चुनाव किसी को प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव नहीं है बल्कि देश को बचाने का चुनाव है। 'हमारा सबसे पहला मकसद होगा मोदी और अमित शाह जी की जोड़ी को हटाना। इसके लिये उस समय जो भी स्थिति बनेगी, उसके अनुकूल फैसला किया जायेगा। जो दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देगा, आप का उसे समर्थन मिलेगा।'

कोई भी हिंदू कांग्रेस को वोट नहीं दे : केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कोई भी हिंदू, कांग्रेस को वोट नहीं दे रहा है केवल मुसलमानों में थोड़ा बहुत भ्रम है। मैं उम्मीद करता हूं कि दिल्ली के हिंदू मुसलमान, सिख ईसाई, सभी धर्म जातियों के लोग, जो मोदी शाह की जोड़ी से देश को बचाना चाहते हैं वे दिल्ली में एकजुट होकर आप का समर्थन करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत