न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी, अपना वोट बर्बाद मत करिये : PM मोदी

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सीटों को लेकर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ मुंबई में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दावा किया कि कांग्रेस को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Apr 2019 7:33:38

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी, अपना वोट बर्बाद मत करिये : PM मोदी

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सीटों को लेकर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ मुंबई में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दावा किया कि कांग्रेस को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी। पीएम मोदी ने एक सर्वे का जिक्र करते हुए कहा कि अपना वोट बर्बाद मत करिये। बेहतर होगा उस पार्टी के लिये वोट करें जो सत्ता में आ रही है और आप अपने वोट से उसे मजबूती दे सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा विपक्ष सोच रहा है कि पहली बार वोट देने वाले मतदाता और नयी पीढ़ी के लोग मोदी का क्यों समर्थन कर रहे हैं। इसलिए क्योंकि मोदी उनकी उम्मीदों को अभिव्यक्ति दे रहा है। ये लोग 2047 को देख रहे हैं, जब भारत अपनी आजादी के 100 साल मनाएगा लेकिन कुछ लोग हैं जो 20वीं शताब्दी में ही फंसे हुए हैं। कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर पीएम मोदी ने कहा भ्रम ही कांग्रेस का दूसरा नाम है। इनके (कांग्रेस) के घोषणापत्र में मध्यमवर्ग का नाम भी नहीं है और उनके कुछ नेता इस वर्ग को स्वार्थी और लालची बता रहे हैं। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उस पर पुलिस बलों की अनदेखी करने और सत्ता में रहने के दौरान उन्हें ‘पंचिंग बैग’ के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

पीएम मोदी ने कहा, 'अब एकमात्र सवाल यह है कि क्या बीजेपी 2014 के मुकाबले अपनी सीटों की संख्या और बेहतर करने जा रही है।'

मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे को लेकर बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह की टिप्पणी को लेकर उठे विवाद की पृष्ठभूमि में मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस अगर सतर्कता नहीं दिखाती तो शहर को आतंकी गतिविधियों की कहीं भारी कीमत चुकानी पड़ती। कांग्रेस का रवैया आतंकी हमलों के बाद मुख्यमंत्रियों और गृह मंत्रियों को बदलने की थी, हमनें इस संस्कृति को बदला है। हमारे देश में लोगों की सेवा करते-करते 33 हजार पुलिस के जवानों ने अपनी शाहदत दी है। कांग्रेस ने कभी उनके मान सम्मान की परवाह नहीं की। जब हमारी सरकार आई तो हमने दिल्ली में शानदार पुलिस मेमोरियल बनाकर खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सुरक्षा बलों के लिये कुछ नहीं किया। उन्होंने अपनी सरकार के नई दिल्ली में पुलिस स्मारक बनाने के फैसले का भी जिक्र किया।

पीएम मोदी ने कहा पहले की कांग्रेस की सरकार ने लोकसभा के चुनाव के साथ IPL के मैच कराने से हाथ खड़े कर दिये थे। ये हमारे सुरक्षा बलों के सामर्थ्य पर कांग्रेस का अविश्वास था। आज की स्थिति ये है कि विभिन्न त्योहारों के बीच लोकसभा का चुनाव भी चल रहा है और IPL भी चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत