न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस ने जारी की 7वीं लिस्ट, राज बब्बर मुरादाबाद की जगह फतेहपुर सीकरी से लड़ेंगे चुनाव, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, इमरान प्रतापगढ़ी, रेणुका चौधरी को टिकट

मुरादाबाद में राज बब्बर (Raj Babbar) की जगह पार्टी ने इमरान प्रतापगढ़ी को टिकट दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Mar 2019 8:13:33

लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस ने जारी की 7वीं लिस्ट, राज बब्बर मुरादाबाद की जगह फतेहपुर सीकरी से लड़ेंगे चुनाव, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, इमरान प्रतापगढ़ी, रेणुका चौधरी को टिकट

कांग्रेस (Congress) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Polls 2019) के लिए 35 उम्मीदवारों की सातवीं सूची (Congress Second List) जारी कर दी है। खास बात यह है कि नई सूची में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के कद्दावर नेता राज बब्बर (Raj Babbar) की सीट बदल दी गई है। राज बब्बर (Raj Babbar) 2014 के लोकसभा चुनाव में मुरादाबाद से उम्मीदवार थे लेकिन अब वह फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ेंगे। मुरादाबाद में राज बब्बर (Raj Babbar) की जगह पार्टी ने इमरान प्रतापगढ़ी को टिकट दिया है। यूपी की बिजनौर सीट से इंद्रा भट्‌टी की जगह नसीमुद्दीन सिद्दीकी को टिकट दिया गया है। मेरठ में तैनात रहीं आईआरएस अफसर प्रीता हरित को आगरा से उम्मीदवार बनाया गया है।

आपको बता दें कि कांग्रेस की सातवीं सूची में छत्तीसगढ़ की 4, जम्मू-कश्मीर की 3, महाराष्ट्र की 5, ओडिशा की 2, तमिलनाडु की 8, तेलंगाना की 1, त्रिपुरा की 2, उत्तर प्रदेश की 9 और पुड्डुचेरी की 1 सीट पर प्रत्याशी घोषित किये गए हैं।

हालांकि सूची जारी होने के पहले से ही ऐसी चर्चा थी कि राज बब्बर मुरादाबाद से चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं, बल्कि फतेहपुर सीकरी से मैदान में उतरना चाहते हैं। उसके बाद से ही सीट बदलने की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी। कांग्रेस की लिस्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी और विक्रमादित्य सिंह का भी नाम है। विक्रमादित्य सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री करन सिंह के बेटे हैं। उन्हें जम्मू-कश्मीर के उधमपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। रेणुका चौधरी तेलंगाना के खम्मम सीट से चुनाव लड़ेंगी।

आपको बता दें कि कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा चुनावों के लिए भी आज 54 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। गौरतलब है कि कांग्रेस की अब तक जारी की गई लिस्ट में तमाम कद्दावर नेता शामिल हैं। प्रिया दत्त (Priya Dutt) को मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से चुनाव मैदान में उतारा गया है। तो वहीं, बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुईं सावित्री बाई फुले (Savitri Bai Phule) को उत्तर प्रदेश के बहराइच से चुनाव मैदान में उतार गया है। इसके अलावा श्रीप्रकाश जायसवाल (Sriprakash Jaiswal) को कानपुर से, मिलिंद मुरली देवरा (Milind Murli Deora) को दक्षिण मुंबई से और पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे (Sushil Kumar Shinde) को महाराष्ट्र के सोलापुर से टिकट दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत