न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रियंका गांधी के वाराणसी से ना लड़ने पर जेटली का तंज, कहा - हवा निकल गई

कांग्रेस के इस फैसले पर अब बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Apr 2019 8:13:20

प्रियंका गांधी के वाराणसी से ना लड़ने पर जेटली का तंज, कहा - हवा निकल गई

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections) के लिए कल कांग्रेस पार्टी ने वाराणसी सीट से अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद प्रियंका गांधी के वाराणसी से लड़ने की संभावनाओं पर विराम लगा दिया। वाराणसी के प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने अजयराय को उतारा है। बता दें कि अजय राय पहले भी इस सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे हैं। पिछली बार वह तीसरे स्थान पर आए थे। जबकि साल 2009 के लोकसभा चुनाव में अजय राय दूसरे नंबर पर रहे थे।

कांग्रेस के इस फैसले पर अब बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि ''प्रियंका के आने से सब बदल जाएगा'', वाले मिथक की हवा निकल गई है। जाहिरा तौर पर, वह मुकाबले से चुपचाप बाहर हो गयीं। प्रियंका को वाराणसी से नहीं उतारने के कांग्रेस के निर्णय से मैं बुरी तरह निराश हुआ हूं। जेटली ने ट्विटर पर वीडियो संदेश में कहा कि आज का नया भारत वंशवाद को खारिज कर उपलब्धियों में विश्वास करता है। ‘हमारा परिवार’ में प्रियंका गांधी का जुनून कांग्रेस पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है। वित्त मंत्री ने कहा, 'चुपचाप, चोरी के साथ एक अन्य व्यक्ति को कांग्रेस पार्टी ने वाराणसी में प्रधानमंत्री जी के खिलाफ उतार दिया। दो सप्ताह से अपने परिवार का गुणगान करते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कह रहे थे कि प्रियंका लड़ेगी। वो भी कहती थी कि मैं तैयार हूं। मैं तो ईश्वर से प्रार्थना कर रहा था कि ये मुकाबला एक बार हो जाए। ये मुट्ठी भी खुल जाए और नया भारत इसको साबित कर दे कि वो अब वंशवाद को नहीं मानता। जो काम करते हैं, जो प्रदर्शन है केवल उनको स्वीकार करता है, इसका ये ऐतिहासिक मौका था। आखिरी समय में डर जाना और इस मुकाबले से दूर भाग जाना, ये आज कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व ने किया है। ये आज उनकी नैतिक हार है। भाई ने वायनाड जाकर शरण ले ली, बहन ने भागकर कहीं और शरण ले ली। चुनाव का परिणाम किस दिशा में जाएगा, इससे अपने आप ही स्पष्ट हो जाता है।'

वाराणसी की तुलना अमेठी एवं रायबरेली से करते हुए जेटली ने कहा, 'जनता की समीक्षा के लिए कार्ड्स (तथ्य) सामने आ गये हैं। गांधी परिवार को पिछले चालीस सालों में अमेठी एवं रायबरेली की दुर्दशा के बारे में आत्ममंथन करना चाहिए और इस बात की तुलना करनी चाहिए कि प्रधानमंत्री ने वाराणसी में पिछले पांच साल में क्या किया है।'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत