न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, कवर पेज पर लिखा - हम निभाएंगे, राहुल गांधी ने दिया नारा- गरीबी पर वार, 72 हजार

बीजेपी को हराने के लिए और सत्ता में वापसी की उम्मीद से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार की दोपहर कांग्रेस का घोषणापत्र (Congress Manifesto) जारी किया, जिसमें कई अहम वादों की फेहरिस्त है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Apr 2019 1:09:51

कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, कवर पेज पर लिखा - हम निभाएंगे, राहुल गांधी ने दिया नारा- गरीबी पर वार, 72 हजार

मोदी सरकार यानी बीजेपी को केंद्र से हटाने के लिए कांग्रेस चुनाव से पहले ही लगातार वादों के फेहरिस्त लगा चुकी है। बीजेपी को हराने के लिए और सत्ता में वापसी की उम्मीद से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार की दोपहर कांग्रेस का घोषणापत्र (Congress Manifesto) जारी किया, जिसमें कई अहम वादों की फेहरिस्त है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए एक-एक कर पार्टी बड़े वादों का पिटारा खोल रही है। इसे जन-आवाज का नाम दिया गया है। सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी राहुल के साथ मौजूद हैं। बता दें कि 11 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से लेकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) तक सभी ताबड़तोड़ प्रचार में जुटे हुए हैं।

कांग्रेस के घोषणापत्र अहम बातें:

- घोषणापत्र के कवर पेज पर लिखा गया है- हम निभाएंगे

- राहुल गांधी ने कहा कि GDP का 6 प्रतिशत पैसे हिंदुस्तान की शिक्षा में दिया जाएगा

- अगर किसान कर्जा न दे पाए तो वह आपराधिक मामला नहीं होगा

- मनरेगा के तहत अब 150 दिन के रोजगार की गांरटी देगी

- मार्च 2020 तक 22 लाख खाली पड़े पदों को भरा जाएगा

- हर साल 20 फीसदी गरीबों को न्याय योजना के तहत 72 हजार रुपये सालाना

- 3 साल तक नए कारोबारों को किसी मंजूरी की जरूरत नहीं

- ग्राम पंचायत में 10 लाख नौकरियां

- 34 लाख सरकारी पद भरे जाएंगे। युवाओं को पक्का रोजगार मिलेगा

राहुल गांधी ने दिया नारा- गरीबी पर वार, 72 हजार

यह कांग्रेस का पहला वादा है, जिसके अनुसार कांग्रेस पार्टी हर साल गरीबों को 72 हजार रुपये देगी। किसानों और गरीबों के जेब में पहली बार डायरेक्ट पैसा जाएगा।

election,lok sabha election 2019,congress manifesto 2019 in hindi,congress manifesto 2019,rahul gandhi,sonia gandhi,priyanka gandhi,narendra modi,bjp,congress manifesto 2014,nyay scheme,congress on employment,rafale

रोजगार और किसान

देश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। मुझे मैनिफेस्टो कमेटी ने बताया कि 22 लाख सरकारी रोजगार खाली पड़े हैं, उसे कांग्रेस मार्च 2020 तक भर कर देगी। दस लाख युवाओं को ग्राम पंचायत में रोजगार दिया जा सकता है, उसे कांग्रेस पार्टी देगी। उद्यम के लिए भी कांग्रेस पार्टी ने एक आइडिया निकाला है।

-तीन साल तक हिंदुस्तान के युवाओं को बिजनेस खोलने के लिए किसी की अनुमति की जरूरूत नहीं।

-कांग्रेस मनरेगा के तहत अब 150 दिन के रोजगार की गांरटी देगी।

-किसानों के लिए अलग से बजट होना चाहिए।

- राहुल गांधी ने कहा कि मनमोहन सिंह ने इस घोषणा पत्र में अपनी विशेषज्ञता शामिल की। सोनिया गांधी ने अपने विचार दिए।

- राहुल गांधी ने कहा कि हमारे 'जन आवाज घोषणापत्र' में एक भी झूठ नहीं है, क्योंकि हम हर दिन पीएम मोदी से झूठ सुनते रहते हैं। इसलिए हम झूठे वादे नहीं करेंगे। हमारी घोषणापत्र समिति ने काफी अच्छे से काम किया है।

- राहुल गांधी ने कांग्रेस का 'जन आवाज घोषणापत्र' जारी किया। इस दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद दिखे।

- कांग्रेस के घोषणा पत्र में बेरोजगारी और किसान के मुद्दे प्राथमिक तौर पर हैं।

- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि ये भविष्य की राह दिखाने वाला घोषणापत्र होगा। कांग्रेस के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होगा। गरीबी, बीमारी से जूझते देश के लिए जरूरी योजनाओं का जिक्र होगा। ये घोषणापत्र लोगों की उम्मीदों, आकांक्षाओं को पूरा करने वाला होगा।

- घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष पी चिदंबरम ने बताया कि इसमें महिलाओं, छोटे कारोबारियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, राष्ट्रीय सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया है। जब मुंबई की महिलाओं से सबसे बड़े मुद्दे के बारे में पूछा गया तो जवाब मिला-महिला सुरक्षा। मोदी सरकार के राज में करीब पांच करोड़ नौकरियां गईं।

- कांग्रेस के घोषणा पत्र को 'जन आवाज घोषणापत्र' नाम दिया गया है। घोषणा पत्र कमेटी के सदस्य राजीव गौड़ा ने कहा कि कि राहुल गांधी चाहते थे कि इस बार का घोषणापत्र कुछ अलग हो। जो ना सिर्फ पार्टी के इतिहास बल्कि देश में भी अलग हो। इसके लिए हमने देश के आम लोगों से बात की। हर क्षेत्र के विशेषज्ञों से बात की। हमने ऑनलाइन राय भी ली।

- कांग्रेस का दावा है कि घोषणा पत्र जनता की आवाज बनेगा।

- कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र विकसित भारत का बुनियाद होगा।

- राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय पहुंच चुके हैं और उनके साथ सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह भी मौजूद हैं।

-बताया जा रहा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मुख्यालय पहुंच चुकी हैं। साथ ही इस दौरान पी। चिदंबरम, रणदीप सुरजेवाला, एके एंटनी समेत कई दिग्गज कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद हैं।

- बताया जा रहा है कि घोषणा पत्र जारी करने के दौरान सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, पी चिदंबरम समेत कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

- कुछ देर में राहुल गांधी जारी करेंगे कांग्रेस का घोषणा पत्र।

-राहुल गांधी चुनाव से पहले न्याय योजना और 22 लाख भर्तियों का वादा कर चुके हैं।

- कांग्रेस के घोषणापत्र से जुड़ी समिती के सदस्य और कांग्रेस नेता बालचंद्र मुंगेकर ने कहा कि जह हमारी सरकार सत्ता में आएगी तो हम पहले दिन ही राफेल डील की जांच करेंगे।

इसके अलावा राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बजट बढ़ाने का वादा किया है। पार्टी इस बार किसानों के लिए कर्जमाफी की घोषणा करने के साथ ही स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के मुताबिक, न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने का वादा कर सकती है। कांग्रेस के अन्य वादों में सबके लिए स्वास्थ्य सेवा का अधिकार, अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्ग के बेघर लोगों को जमीन का अधिकार, पदोन्नति में आरक्षण के लिए संविधान में संशोधन करना और महिला आरक्षण विधेयक को पारित करना आदि शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत