न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूरी दुनिया घूमते हैं, हर किसी के गले लगते हैं, लेकिन अपने ही लोगों से नहीं मिलते प्रधानमंत्री मोदी : प्रियंका गांधी

शुक्रवार को अयोध्या के लोगों के पास पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि जनता की तकलीफ सुनने वाला कोई नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 29 Mar 2019 4:16:29

पूरी दुनिया घूमते हैं, हर किसी के गले लगते हैं, लेकिन अपने ही लोगों से नहीं मिलते प्रधानमंत्री मोदी : प्रियंका गांधी

शुक्रवार को अयोध्या के लोगों के पास पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि जनता की तकलीफ सुनने वाला कोई नहीं है। देश का युवा बेरोजगार घूम रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार से दुर्बल सरकार उन्होंने आजतक नहीं देखी है। उन्होंने कहा, 'जब मैंने लोगों से पूछा कि वाराणसी के गांवों में प्रधानमंत्री मोदी आते हैं तो मुझे जवाब मिला कि वह यहां नहीं आते हैं। मैं उनके बारे में सोचकर आश्चर्यचकित थी कि उन्होंने कुछ किया होगा। वह पूरी दुनिया घूमते हैं और हर किसी के गले लगते हैं, लेकिन वह अपने ही लोगों से नहीं मिले।' उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रही कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी अयोध्या में हैं। प्रियंका गांधी हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी, फिर एक रोड शो करेंगी। अयोध्या में प्रियंका गांधी द्वारा बोले 5 खास बातें बोली गई। प्रियंका गांधी ने कहा, 'वाराणसी में मैंने पूछा कि विकास हुआ तो बताया गया दिखाने के लिए सिर्फ एयरपोर्ट तक ही सड़क बनी है वो भी 15 किलोमीटर तक की, जबकि ये सड़क कांग्रेस सरकार के दौर में पास की गई थी और वह भी 150 किलोमीटर की। दूसरा पता चला कि एक पुल बना है, बाद में पता चला कि 75 साल पुराना है, सिर्फ चीन की लाइटें लगाकर दूर से फोटो लेकर नया दिखाते हैं।'

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने न्याय योजना का वादा किया, तो बीजेपी वाले इसे चुनावी कह रहे हैं। हम जुमलेबाजी नहीं करते। हमने मनरेगा दिया, ये उसको अंदरखाने बंद करना चाहते हैं। 2 करोड़ रोजगार और 15 लाख तो इनके जुमले हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा मोदी सरकार के इन 5 सालों में किसान कर्ज में डूबते ही रहे। पीएम मोदी चीन, अमेरिका और दुनियाभर में गए, लेकिन अपने लोगों के लिए कुछ नहीं किया। इस सरकार की हिम्मत नहीं है कि वो आपकी आवाज सुने। इस देश में कोई सत्य को छुपा नहीं सकता, दबा नहीं सकता और खत्म नहीं कर सकता है। मैंने सत्य किसानों के आंखों में देखा है। ये राजनीति जो आपको दुर्बल बनाती है, जो अपने हाथ में सत्ता रखती है और आपको सत्ता में नहीं रख सकती। लोकतंत्र व संविधान किसके लिए बनाए गए हैं। आपको मजबूत करने के लिए। पैसा से बड़ा वोट करना है। जब आप वोट करने जाएंगे। इन चीजों को ध्यान रखिएगा। मेरी आपसे शिकायत है कि आप यह भूल रहे हैं कि सत्ता आपके हाथों में हैं। जितने लोग यहां नेता आप खड़े हैं इन्हें आपकी समर्थन जरूरत है। आप अच्छी तरह से समझ लीजिए और अपनी शक्ति को पहचानिए। आप मन बनाइए आप उसको वोट देंगे जो एक ऐसी सरकार, विकास, सुनवाई, आवाज दबाई न जाए। वह सरकार जो आपको समझे, आपके समस्या को समझे आपके लिए खड़ा हो सके। यह चुनाव देश को और संविधान को बचाने वाला चुनाव है।

अयोध्या के आदिलपुर में रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार झूठ और प्रचार पर टिकी है। जनता की तकलीफ को सुनने वाला कोई नहीं है। देश के युवा बेरोजगार हैं। आज मनरेगा किसानों को 6-6 महीने तक पैसा नहीं मिल रहा है। यह जानबूझकर किया जा रहा है, क्योंकि मनरेगा को बंद करने की कोशिश की जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी राज में लोगों की आवाजों को दबाया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत