न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता बोले- 'बीजेपी चाहे सनी देओल को ले आएं या सनी लियोनी को, सब उड़ जाएंगे'

बीजेपी ने बॉलीवुड के धाकड़ एक्टर सनी देओल को गुरदासपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। सनी देओल ने सोमवार को पंजाब की गुरुदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा और अकाली गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 May 2019 11:53:52

कांग्रेस नेता बोले- 'बीजेपी चाहे सनी देओल को ले आएं या सनी लियोनी को, सब उड़ जाएंगे'

हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए बॉलीवुड एक्टर सनी देओल को लेकर पंजाब के होशियारपुर से राजकुमार चब्बेवाल ने विवादित बयान दिया है। बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे सनी देओल को ले आए या सनी लियोनी को फिर भी वो जीत नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा मोदी सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है। उन्हें पंजाब में 3 सीटों पर भी उम्मीदवार नहीं मिला। बीजेपी ने सनी देओल को गुरदासपुर से उतारा है। भाजपा चाहे सनी देओल को ले आए या सनी लियोनी को, कांग्रेस की आंधी में सब उड़ जाएंगे।

बता दें कि बीजेपी ने बॉलीवुड के धाकड़ एक्टर सनी देओल को गुरदासपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। सनी देओल ने सोमवार को पंजाब की गुरुदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा और अकाली गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था। नामांकन दाखिल करने के बाद सनी पूरे राजनीतिक रंग में नजर आए। उन्होंने बड़े फ़िल्मी अंदाज में गुरदासपुर की रैली अपना पहला राजनीतिक भाषण दिया। सनी देओल ने कहा, "ये ढाई किलो का हाथ जिस पर पड़ता है वो उठता नहीं उठ जाता है। जानते हो मुझे ये ताकत आप सब के विश्वास और प्यार से मिली है। मैं यहां पर आया हूं, क्योंकि आप लोगों ने मुझे यहां पर बुलाया है।" गुरदासपुर में सनी देओल का मुकाबला पूर्व केंद्रीय मंत्री बलराम जाखड़ के बेटे और कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ से होगा। वहीं, पंजाब में कुल 13 लोकसभा सीटों पर केवल एक चरण में ही चुनाव होगा। पंजाब का चुनाव सबसे अंतिम चरण में 19 मई होगा।

पंजाब बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता कमल शर्मा को सनी देओल के गुरदासपुर के लोकसभा चुनाव प्रचार की कमान सौंपी गई है। वह सनी देओल के साथ हर पल मौजूद रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी