न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजीव गांधी पर पीएम मोदी की बयानबाज़ी, कांग्रेस ने चुनाव आयोग को की शिकायत

पिछले कई दिनों से अलग-अलग चुनावी रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर बयानबाज़ी कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 May 2019 2:18:08

राजीव गांधी पर पीएम मोदी की बयानबाज़ी, कांग्रेस ने चुनाव आयोग को की शिकायत

पिछले कई दिनों से अलग-अलग चुनावी रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर बयानबाज़ी कर रहे हैं। अब इस मामले को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से पीएम मोदी की शिकायत करते हुए मांग की है कि पीएम मोदी के जनसभाओं में बोलने पर रोक लगनी चाहिए। कांग्रेस चुनाव आयोग से कहा है कि ये आचार संहिता का उल्‍लंघन और 'शहीद का अपमान' है।

वहीं, इस मामले पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। प्रमोद तिवारी ने कहा है कि पीएम मोदी अपनी हार देखकर बौखला गए हैं। पीएम मोदी ने राजीव गांधी को सिर्फ गाली ही नहीं दी, बल्कि शहादत का भी अपमान किया है। मोदी अपने काम नहीं गिना पा रहे तो दूसरों को गाली देने का काम कर रहे।

बता दें कि इसके जवाब में राहुल गांधी ने दिल्ली के चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में जामा मस्जिद के पास एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी ने एक शहीद (राजीव गांधी) का अपमान किया है। मेरे परिवार के लिए भले ही वह कितनी भी घृणा करें, मैं उन्हें केवल प्यार करता हूं। उन्होंने दावा किया कि केवल उनकी पार्टी ही पीएम मोदी, बीजेपी और आरएसएस को रोक सकती है। बता दें कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों के लिए छठे चरण में 12 मई को मतदान होगा।

lok sabha election 2019,congress,rajiv gandhi,pm narendra modi,rahul gandhi,narendra modi news,news,news in hindi

पीएम मोदी ने राजीव गांधी को बताया था भ्रष्टाचारी नंबर 1

शनिवार को उत्तर प्रदेश में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने राहुल गांधी के दिवंगत पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम लिये बगैर कहा 'आपके पिताजी को आपके राज दरबारियों ने गाजे-बाजे के साथ मिस्टर क्लीन बना दिया था। लेकिन देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नम्बर वन के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया। नामदार यह अहंकार आपको खा जाएगा। ये देश गलतियां माफ करता है, मगर धोखेबाजी को कभी माफ नहीं करता।' इस बयान के बाद प्रधानमंत्री की काफी आलोचना हुई थी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने दिवंगत पिता राजीव गांधी के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘भ्रष्टाचारी नंबर 1' का तंज कसे जाने पर रविवार को ‘प्यार और झप्पी के साथ' उन्हें जवाब देते हुए कहा कि आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं। गांधी ने कहा कि मोदी खुद के बारे में अपनी धारणा मेरे पिता पर थोप रहे हैं लेकिन वह अपने आप को बचा नहीं पायेंगे क्योंकि उनके लिए लड़ाई खत्म हो गई है। इतना ही नहीं भाजपा (BJP) की सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने राजीव गांधी को ‘भारत का सबसे बड़ा मॉब लिंचर' बताया है। रविवार को शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ‘भारत के सबसे बड़े मॉब लिंचर' थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को ‘भ्रष्टाचारी नंबर-1' बताने वाले बयान का समर्थन करते हुए, सिरसा ने कहा कि गांधी दुनिया के एकमात्र प्रधानमंत्री थे जिन्होंने ‘एक समुदाय विशेष के खिलाफ मॉब लिंचिंग की योजना बनाई थी।'

कांग्रेस और अन्य विपक्षी नेताओं ने की कड़ी निंदा

मोदी की टिप्पणी की कांग्रेस और अन्य विपक्षी नेताओं ने कड़ी निंदा की है जिनका मानना है कि प्रधानमंत्री ने एक ऐसे पूर्व प्रधानमंत्री, जो इस दुनिया में नहीं है, के बारे में ऐसी टिप्पणी कर अपने पद की मर्यादा गिरायी है। लेकिन भाजपा ने कहा कि मोदी ने राजीव गांधी के बारे में जो कुछ कहा है, वह हर शब्द सही है और यह कि कांग्रेस प्रमुख लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी की संभावित हार से घबरा गये हैं।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को निंदा की और कहा कि देश इस बयान के लिए उन्हें माफ नहीं करेगा। ठाकरे ने ट्वीट किया, ‘नफरत, अंतहीन झूठ और सार्वजनिक जीवन की मर्यादा लांघने में रत्तीभर अफसोस नहीं तीन ऐसी बातें हैं जो नरेंद्र मोदी की पहचान बन गयी हैं। यह दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ उनके नवीनतम बयानों से और तेज हुआ है। राष्ट्र उन्हें बिल्कुल माफ नहीं करेगा।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत