न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छठवे चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन, जौनपुर, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर में चुनावी रैली करेंगी प्रियंका

आज शुक्रवार शाम को लोकसभा चुनाव के छठवे चरण के लिए प्रचार समाप्त हो जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 May 2019 7:50:47

छठवे चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन, जौनपुर, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर में चुनावी रैली करेंगी प्रियंका

आज शुक्रवार शाम को लोकसभा चुनाव के छठवे चरण के लिए प्रचार समाप्त हो जाएगा। बता दे, छठवे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, मध्य प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल की चार-चार, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर मतदान होगा। 12 मई को जिन 59 सीटों पर मतदान होना है, 2014 में बीजेपी ने इनमें से 44 पर जीत हासिल की थी। इस चरण में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और बीजेपी नेता साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की किस्मत का फैसला होगा। बता दें कि छठे चरण में कुल 979 उम्मीदवार मैदान में हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) द्वारा जारी एक सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा गया है कि 967 उम्मीदवारों में से 311 करोड़पति हैं। छठे चरण के लिए राज्यों ने भी अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है। पश्चिम बंगाल में हिंसा मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए केंद्र द्वारा 71,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा, जबकि होमगार्ड्स और अर्धसैनिक बलों सहित 60,000 कर्मियों को नई दिल्ली में ड्यूटी पर रखा जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि माओवाद प्रभावित जंगलमहल क्षेत्र में IED से बचने के लिए सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे वाहनों का प्रयोग न करें।

कांग्रेस की पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी का शुक्रवार यानी आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। प्रियंका जौनपुर, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर में चुनावी रैली करेंगी। प्रियंका सुल्तानपुर में संजय सिंह के समर्थन में रोड शो करेगीं, जो उनकी चाची मेनका गांधी के खिलाफ खड़े हैं। कांग्रेस नेता सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर और भदोही में भी जनसभा को संबोधित करेंगी।

कांग्रेस को मध्यप्रदेश की आठ सीटों- भिंड, भोपाल, देवास, गुना, ग्वालियर, मुरैना, राजगढ़ और सागर में काफी उम्मीदें हैं। साल 2014 में बीजेपी इन आठ सीटों मे से सात सीटों पर जीती थी। वास्तव में बीजेपी ने राज्य की 29 सीटों में से 27 सीटें जीती थी। गुजरात, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तरह मध्य प्रदेश में भी बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने की उम्मीद है।

दिल्ली में नोटा के विकल्प को इस्तेमाल करने के बारे में जानकारी प्रसारित करने के लिए शनिवार को चुनाव अधिकारियों द्वारा एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया जाएगा। इसके साथ ही राजधानी में 12 मई को मेट्रो सेवा दो घंटे पहले 4 बजे से शुरू होगी, ताकि चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात कर्मचारी यात्रा के लिए सुविधा का लाभ उठा सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत